सिर्फ पपीता ही नहीं, इसके बीज और पत्ते भी माने जाते हैं अमृत के समान, जानें आयुर्वेदिक लाभ

Papaya Fruit, Leaves And Seeds Benefits: स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फलों की बात हो तो पपीता सबसे ऊपर नजर आता है. पपीते का हर हिस्सा फल, पत्तियां और बीज चमत्कारिक गुणों से भरपूर होता है. चलिए, जानते हैं पपीते, इसके बीज और पत्तों से होने वाले फायदों के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Papaya Fruit, Leaves And Seeds Benefits:
IANS

Papaya Fruit, Leaves And Seeds Benefits: स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फलों की बात हो तो पपीता सबसे ऊपर नजर आता है. यह सिर्फ एक साधारण फल नहीं, बल्कि शरीर को भीतर से ठीक करने वाला प्राकृतिक औषधि है. आयुर्वेद में इसे ‘अमृतफल' कहा गया है, क्योंकि पपीते का हर हिस्सा फल, पत्तियां और बीज चमत्कारिक गुणों से भरपूर है. हर फल के अपने गुण होते हैं, और पपीता एक ऐसा फल है जिसमें बुखार से लेकर रक्त को शुद्ध करने और त्वचा को निखारने की शक्ति होती है. पपीते और उसकी पत्तियों में इतनी शक्ति होती है कि ये शरीर के तीनों दोषों को संतुलित रखने में मदद करते हैं और पाचन सुधारने में भी सहायक हैं.

पपीते के पोषक तत्त्व और फायदे 

पपीता एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और इसमें पाया जाने वाला पपैन एंजाइम पेट और आंतों के लिए लाभकारी होता है.
यह पाचन को सुधारने, शरीर को शुद्ध रखने और पोषक तत्वों के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

पत्तियां और बीज भी किसी औषधि से कम नहीं 

सिर्फ पपीता ही नहीं, बल्कि पपीते के पत्ते और बीज भी लाभकारी होते हैं और आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं.
हालाँकि पत्तियों और बीजों का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन ये शरीर की कई समस्याओं को जड़ से ठीक करने में मदद करते हैं.

स्किन से जुडी समस्याओं में पपीते के फायदे 

  • अगर आप स्किन से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं तो पपीते का सेवन और लेप दोनों ही त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं.
  • इसके लिए पपीते के गूदे में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं.
  • यह स्किन को टाइट करने और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है.
  • इसके नियमित उपयोग से त्वचा पर अलग ही निखार आता है.

बुखार और खून साफ करने में कारगर

  • बुखार की वजह से कमजोरी महसूस हो रही है, रक्त में अशुद्धता बढ़ गई है या प्लेटलेट्स कम हो गए हैं, तो पपीते की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से लाभ मिलता है.
  • पत्तों से बना काढ़ा रक्त को शुद्ध करता है और कई तरह की बीमारियों को कम करने में मदद करता है.

Yeh Bhi Dekhein: पाचन और थाइराइड के लिए किसी वरदान से कम नहीं ये योगासन, जानें विपरीतकरणी मुद्रा करने के फायदे

रोग प्रतिरोधक क्षमता को है बढ़ाता

  • बुखार या संक्रमण के बाद इम्युनिटी कमजोर हो जाए तो रोजाना पपीते का सेवन फायदेमंद है.

  • पपीते में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. अगर चाहें तो पत्तियों का रस भी पी सकते हैं.

बालों के झड़ने की समस्या में फायदेमंद

तेजी से बाल झड़ रहे हैं या बाल कमजोर हो रहे हैं, तो पपीते के बीजों का पेस्ट बालों को मजबूती देता है और रूखेपन से भी राहत मिलती है. इसे हफ्ते में एक बार लगाने की सलाह दी जाती है.

पीरियड्स के दर्द में राहत

मासिक धर्म में होने वाला दर्द आजकल बेहद आम हो गया है.गलत खानपान या कम शारीरिक गतिविधि की वजह से यह और बढ़ जाता है. ऐसे में पपीते का सेवन मासिक धर्म के दर्द में राहत देता है और शरीर को आराम पहुंचाता है.

Watch Video: अस्थमा किन कारणों से होता है? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Salman Khan के खिलाफ जमानती वारंट जारी, जानें किस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता? | Breaking News