No Gas Recipe: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी की किल्लत हो रही है. ऐसे में लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में समस्या आ रही है और इसकी सप्लाई को लेकर भी लोगों के बीच में चिंता बढ़ गई है. घरों में सभी को ये डर है कि अगर गैस सिलेंडर मिलना बंद हो गया तो क्या करेंगे. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपीज बताएंगे जिनको बनाने के लिए आपको गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके साथ ही ये रेसिपीज खाने में टेस्टी और हेल्दी भी हैं.
खीरे का सैंडविच
खीरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है, खासकर गर्मियों में इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. खीरे के सैंडविच बनाना बेहद फायदेमंद होता है. इसको बनाने के लिए आपको चाहिए ब्रेड, खीरा, बटर, नमक, ब्लैक पेपर, लाल मिर्च ( ऑप्शनल). इसको बनाने के लिए खीरे को गोल-गोल पीस में काट लें. अब ब्रेड पर आपको बटर लगाना है और इस पर खीरे की स्लाइस रखनी है और ऊपर से नमक, ब्लैक पेपर और लाल मिर्च छिड़कनी है. दूसरी ब्रेड से इसे कवर करें, बीच से काटें और आपको टेस्टी सैंडविच बनकर तैयार है.
वेज चीज सैंडविच
इसको बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको ब्रेड, प्याज, खीरा, गाजर को बारीक-बारीक काट लेना हैं. आप खीरा और गाजर को कद्दूकस कर के डालें इससे स्वाद और बेहतर आएगा. सभी चीजों को एक बाउल में ले इसमें केचप, मेयोनीज, स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें. अब इस फिलिंग को ब्रेड में फिल करें. आपके टेस्टी सैंडविच बनकर तैयार है.
बन सैंडविच
इसको बनाने के लिए आप बन या फिर ब्रेड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक काट लें. अब एक बाउल में सभी चीजों को डालकर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें. अब इस फिलिंग को ब्रेड में डालें और दूसरी ब्रेड से कवर कर दें. ये खाने में टेस्टी और हेल्दी भी हैं.
भेलपूरी
भेलपूरी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जो अमूमन हर किसी को पसंद होता है. इसको बनाना भी बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए आप मुरमुरा, प्याज, टमाटर, नमक, हरी मिर्च, लाल चटनी और हरी चटनी और अपनी पसंद की नमकीन को लेकर सभी चीजों को एक साथ मिक्स कर दें. आपकी टेस्टी भेलपूरी बनकर तैयार है.
प्याज की चटनी
इसको बनाने के लिए आपको गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप प्याज, लाल मिर्च और नमक को एक साथ लेकर पीस लें. इसको आप रोटी, पराठे या पूरी किसी के साथ भी खा सकते हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














