Navratri 3rd Day Bhog: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं पेड़े का भोग, फटाफट नोट करें आसान रेसिपी

Maa Chandraghanta Bhog Recipe: आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विधान है. इस आर्टिकल में जानें मां चंद्रघंटा को दूध से बनी किन चीजों का भोग लगाया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Navratri 3rd Day 2026: मां चंद्रघंटा भोग में दूध से बनी चीज चढ़ा सकते हैं.

Navratri 3rd Day 2026 Bhog: नवरात्रि के तीसरे दिन (Navratri 3rd Day) मां दुर्गा के चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) स्वरूप की पूजा का विधान है. मां चंद्रघंटा सिंह की सवारी करती हैं. दस भुजाओं वाली चंद्रघंटा स्वरूप में देवी एक तरफ कमल और कमंडल तो दूसरी ओर शत्रुओं के नाश के लिए त्रिशूल, गदा और खड्ग जैसे अस्त्र भी धारण करती हैं. मां चंद्रघंटा को दूध से बने मिष्टान प्रिय हैं. उन्हें भोग में दूध से बने पेड़े चढ़ा सकते हैं. 

पेड़े बनाने के लिए खोया और चीनी आवश्यक सामग्री है. इसके अलावा इलाइची पाउडर डालकर इसे खुशबूदार बनाया जाता है. खोए से बने पेड़े बहुत ही नरम और स्वादिष्ट होते हैं.

कैसे बनाएं दूध के पेड़े-(How To Make Milk Peda)

सामग्री- 

  • खोया 
  • घी
  • चीनी 
  • इलायची पाउडर

विधि- 

अगर आप घर पर ही खोया बनाना चाहते हैं, तो दूध को उबालते हुए लगातार चलाते रहे, जब तक यह गाड़ा न हो जाए. एक पैन में घी और खोया को एक साथ डालकर भूनें, जब तक मिक्सचर हल्के भूरे रंग का न हो जाए. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर ठंडा होने के लिए रख दें. जब मिक्सचर ठंडा हो जाए, तो इसमें चीनी डालकर मिलाएं. अच्छी तरह मिला लेने के बाद इसे अपनी पसंद का आकार देकर भोग में चढ़ाएं.

साबूदाना खीर कैसे बनाएं- (How To Make Sabudana Kheer)

सामग्री-

  • साबूदाना
  • दूध
  • चीनी
  • इलायची
  • केसर


विधि-

इस खीर को बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को पानी में कुछ मिनट के लिए भिगोएं. साथ ही दूध में चीनी और इलायची की फली डालकर उबालें. इसके बाद उसमें साबूतदाना मिलाएं. थोड़ी देर बाद उसमें 1 कप पानी डालें और तब तक पकाएं जब तक साबूदाना फूल न जाए. केसर को ¼ कप गर्म दूध में डालकर कढ़ीब 10 मिनट के लिए रख दें. साथ ही इसमें कलर लाने के लिए हल्का फेटें और साबूदाना खीर में डालें. ठंडा करें और भोग में चढ़ाएं. इसे व्रत के दौरान भी खाया जा सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- स्वाद के साथ वजन को करना है कंट्रोल तो साबूदाना वड़ा नहीं, इस नवरात्रि ट्राई करें Makhana Salad और Smoothie Bowls

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare 

Advertisement

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | 'अब अमेरिकियों को निशाना बनाएंगे' IRGC की Trump को खुल धमकी! | War BREAKING