Navratri 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचरिणी को लगाएं शक्कर से बनी इस चीज का भोग, फटाफट नोट करें रेसिपी

Navratri 2nd Day Maa Brahmacharini Bhog: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचरिणी की पूजा का विधान है. इस आर्टिकल में जानें इस दिन माता को किस चीज का लगाएं भोग.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Navratri 2nd Day: मां ब्रह्माचरिणी को किस चीज का भोग लगाएं.

Navratri 2nd Day Maa Brahmacharini: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन मां ब्रह्माचरिणी की पूजा का विधान है. मां दुर्गा की नव शक्तियों का दूसरा स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी का है. ब्रह्मचारिणी (Navratri 2nd Day 2026) का अर्थ, ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण से है, यानी ये देवी तप का आचरण करने वाली हैं. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार ये हिमालय की पुत्री थीं तथा नारद के उपदेश के बाद भगवान (Chaitra Navratri 2026) शिव को पति के रूप में पाने के लिए इन्होंने कठोर तप किया. जिस कारण इनका नाम तपश्चारिणी अर्थात्‌ ब्रह्मचारिणी पड़ा. मां का यह रूप काफी शांत और मोहक है. देवी को सफेद और सुगंधित फूल चढ़ाएं. तो चलिए जानते हैं मां ब्रह्माचरिणी को किस चीज का लगाएं भोग. 

मां ब्रह्मचारिणी भोग रेसिपी- Maa Brahmacharini Bhog Recipe:

मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर से बनी चीजें काफी प्रिय हैं. आप माता को शक्कर से बनी बर्फी का भोग लगा सकते हैं. 

शक्कर की बर्फी-

इसे बनाने के लिए एक भारी पैन में घी गर्म कर लें, इसमें खोया डालकर भूनें. ध्यान रहे मिक्सचर को लगातार चलाते रहे. जब मिक्सचर बीच में इकट्ठा होने लगे, तो इसमें चीनी डालें. हल्की आंच पर अच्छी तरह मिलाएं. चीनी पूरी तरह घुल जानी चाहिए. मिक्सचर को चलाते रहे, जिससे यह पैन के नीचे चिपके न. जब मिक्सचर बीच में एक बॉल की तरह बन जाए, तो इसे एक घी लगी प्लेट में निकालें. ठंडा होने के लिए छोड़ दें. अपनी पसंद की शेप में काटकर भोग लगाएं.

शक्कर से बना हलवा-

शक्कर से बना हलवा एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है, जिसे आमतौर पर सूजी, बेसन को घी में भूनकर और फिर चीनी व दूध/पानी के साथ पकाकर तैयार किया जाता है. इसमें इलायची, केसर और ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Navratri Bhog For 9 Days: नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को लगाएं ये भोग, यहां जानें किस दिन कौन- सा भोग चढ़ाएं?

अस्थमा अटैक आने पर साथ वाले क्या करें? डॉक्टर ने बताया

Advertisement

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Nuclear पर एंकर ने PAK पैनलिस्ट को दिखाया आईना! | Sucherita Kukreti | Pakistan