मिर्ची का हलवा: नाम सुनकर चौंकिए मत, स्वाद चखकर हैरान रह जाएंगे!

Mirchi Ka Halwa Recipe: मिर्ची का हलवा? सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन यही इस मिठाई की खास बात है. यह अनोखी रेसिपी शेयर की है जाने माने शेफ संजीव कपूर ने. हरी मिर्च से बना यह हलवा तीखा नहीं, बल्कि हल्का मीठा और खुशबूदार होता है. अगर आप हर बार वही सूजी या गाजर का हलवा बनाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राय कीजिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mirchi Ka Halwa Recipe
ai

Mirchi Ka Halwa Recipe: मिर्ची का हलवा? सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन यही इस मिठाई की खास बात है. इस अनोखी रेसिपी की वीडियो शेयर की है जाने माने शेफ संजीव कपूर ने जिसमें शेफ हरपाल सिंह सोखी ये डिश बनाते हुए नज़र आ रहे हैं . हरी मिर्च से बना यह हलवा तीखा नहीं, बल्कि हल्का मीठा और खुशबूदार होता है. अगर आप हर बार वही सूजी या गाजर का हलवा बनाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राय कीजिए. यह मिठाई आपके मेहमानों को चौंका भी देगी और खुश भी कर देगी. इस रेसिपी को बनाने में करीब 15 से 20 मिनट की तैयारी और लगभग उतना ही समय पकाने में लगता है. बनाने का तरीका थोड़ा अलग है, लेकिन ध्यान से करेंगे तो आसानी से बन जाएगा.

मिर्ची का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Mirchi Ka Halwa)

  • 50 ग्राम हरी मिर्च (बीज निकालकर बारीक कटी हुई)
  • 1 इंच अदरक
  • 2 छोटे चम्मच घी
  • 2 छोटे चम्मच सूजी
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ खोया
  • 4 छोटे चम्मच चीनी
  • कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता

यह भी पढ़ें: बच्चा सुबह दूध पीने से करता है मना? ट्राय करें टेस्टी एप्पल ओट्स स्मूदी

मिर्ची का हलवा बनाने की विधि- (How To Make Mirchi Ka Halwa)

  1. सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में पानी गरम करें. उसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक उबालें. फिर मिर्च को छान लें. यह प्रक्रिया 3 से 4 बार दोहराएं. ऐसा करने से मिर्च की तीखापन काफी कम हो जाता है और हलवा मीठा और संतुलित स्वाद वाला बनता है.
  2. अब उबली हुई मिर्च को दरदरा पीस लें.
  3. दूसरे पैन में घी गरम करें और उसमें सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. जब खुशबू आने लगे तो पिसी हुई मिर्च डालें और 3 से 4 मिनट तक भूनें. अब इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  4. इसके बाद खोया और चीनी मिलाएं. धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें. जब मिश्रण गाढ़ा होकर पैन के किनारे छोड़ने लगे, तब समझिए हलवा तैयार है.
  5. हलवे को कटोरी में निकालें और ऊपर से काजू, बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं.

यह मिर्ची का हलवा स्वाद में मीठा, खुशबूदार और थोड़ा हटकर होता है. इसे गरम या हल्का ठंडा परोसा जा सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Delhi Liquor Case: बरी होते ही रो पड़े Arvind Kejriwal, जानिए क्या कुछ कहा? | Breaking News