Mahashivratri Vrat 2026: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का खास महत्व है. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है. इस साल 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव का आर्शीवाद मिलता है. महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ 'शिव की महान रात' है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन लोग उपवास करते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
कैसे किया जाता है महाशिवरात्रि का व्रत- (Mahashivratri Ka Vrat Kaise Kare)
शिवरात्रि में कई लोग 'निर्जला' व्रत रखते हैं. जिसमें दिन में पानी या भोजन का सेवन नहीं किया जाता है. अधिकांश भक्त उपवास का पालन फल, दूध और कुछ सब्जियां और गैर-अनाज वाली चीजें को खाकर करते.
महाशिवरात्रि भोग रेसिपीज- (Mahashivratri Bhog Recipe)
1. ठंडाई-
महाशिवरात्रि पर ठंडाई का विशेष महत्व है, क्योंकि इसमें भांग और सूखे मेवे मिलाए जाते हैं, जो भगवान शिव को प्रिय माने जाते हैं.
कैसे बनाएं-
सामग्री: दूध, चीनी, बादाम, पिस्ता, काजू, सौंफ, इलायची और गुलाब की पंखुड़ियां
विधि- सभी सूखे मेवों को रात भर भिगोकर रखें. सुबह इन्हें पीसकर एक महीन पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को ठंडे दूध, चीनी और मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं.
2. मखाना खीर-
मखाना खीर को आप भोग में चढ़ाने के अलावा व्रत में भी खा सकते हैं.
कैसे बनाएं-
सामग्री- मखाना, दूध, चीनी, इलायची पाउडर, और मेवे.
विधि- मखाने को घी में हल्का भून लें. दूध उबालें, उसमें मखाना डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं. चीनी, इलायची पाउडर और मेवे डालकर मिलाएं.
महाशिवरात्रि की पूजा विधि- (Mahashivratri Pujan Vidhi)
महाशिवरात्रि के दिन प्रातःकाल उठकर स्नान करके एक वेदी पर कलश की स्थापना कर गौरी शंकर की मूर्ति या चित्र रखें. कलश को जल से भरकर रोली, मौली, अक्षत, पान सुपारी ,लौंग, इलायची, चंदन, दूध, दही, घी, शहद, कमलगटटा्, धतूरा, बिल्व पत्र, कनेर आदि अर्पित करें और शिव की आरती पढ़ें.
ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: पहली बार रखने जा रहे हैं महाशिवरात्रि का व्रत, तो जान लें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














