रोज सुबह खाली पेट सेब खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? सेब की तासीर ठंडी है या गर्म?

Seb Khane Ke Kya-Kya Fayde Hain: यहां जानें सुबह खाली पेट एक सेब खाने से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं और किन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पेट के लिए कौन सा फल ठंडा है?

Seb Khane Ke Kya-Kya Fayde Hain: रोजाना एक सेब खाने से शरीर को कई बीमारियों से दूर रखा जा सकता है. इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फाइबर हमारे शरीर को हर दिन की शुरुआत के लिए ऊर्जा और पोषण देते हैं. ज्यादातर लोग इसे सलाद के रूप में खाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने इसे सुबह खाली पेट खाया है? सेब एक ऐसा फल है जो स्वाद में जितना लाजवाब है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है. यहां जानें सुबह खाली पेट एक सेब खाने से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं और किन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन. 

रोज सुबह खाली पेट सेब खाने से क्या होता है?

पाचन: सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पेट बेहतर रखने में बेहद मददगार साबित हो सकती है. ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट सेब खाते हैं तो आंतों को साफ रख सकते हैं और कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं. सेब में मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर पाचन तंत्र में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जिससे पेट स्वस्थ रहता है. 

इसे भी पढ़ें: क्या खाने से किडनी साफ रहती है? किडनी में जमा गंदगी साफ कर देंगे ये 5 सुपरफूड्स

वजन: जो लोग वेट कम करना चाहते हैं, उनके लिए सुबह खाली सेब खाना लाभदायक माना जा सकता है. सेब में कैलोरी कम और फाइबर बहुत ज्यादा होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ज्यादा खाने की इच्छा को कम करता है, जिससे वजन को आसानी से कम किया जा सकता है.

Advertisement

इम्यूनिटी: सेब विटामिन सी और क्वेरसेटिन जैसे यौगिक से भरपूर है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप बार-बार बदलते मौसम में संक्रमण, सर्दी-जुकाम और वायरल बीमारियों का शिकार बनते हैं, तो नियमित रूप से सुबह एक सेब खाने की आदत आपके शरीर को इन बीमारियों से लड़ने में सक्षम बना सकती है.

सेब खाने का सही तरीका क्या है?

सेब को छिलके सहित खाने से शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिल सकते हैं. ध्यान रखें, सेब खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए, कम से कम 20 मिनट का अंतर रखना सेहत के लिए अच्छा माना जा सकता है. सुबह खाली पेट सेब खाने से शरीर को दोगुने फायदे मिल सकते हैं.

Advertisement

सेब की तासीर कैसी होती है?

सेब की तासीर ठंडी होती है. 

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Talks with Iran or Trump's new gimmick? | Sucherita Kukreti | Donald Trump