केसर वाला दूध पीने से क्या होता है? फायदे जान आज से ही शुरू कर देंगे पीना

Kesar Doodh Pine Ke Fayde: दूध का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप रोजाना केसर वाले दूध का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kesar Milk: केसर वाला दूध पीने के फायदे.

Kesar Milk Benefits: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए अक्सर घर के बड़े दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं. क्योंकि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B2, राइबोफ्लेविन, विटामिन B12, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयोडीन, विटामिन D, मैग्नीशियम, जिंक, थायमिन, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि किचन में मौजूद कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें दूध में मिलाने से इसके लाभ और बढ़ जाते हैं और उन्हीं में से एक है केसर. अगर आप दूध में केसर मिलाकर पीते हैं, तो इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं केसर वाला दूध और क्या हैं फायदे.

कैसे बनाएं केसर वाला दूध- (How To Make Kesar Milk)

सामग्री-

  • दूध
  • केसर के धागे
  • शहद (वैकल्पिक)

विधि-

केसर का दूध बनाना बहुत आसान है. सबसे पहले एक पैन में दूध को गरम करें. इसमें केसर के धागे डालें और 2-3 मिनट तक उबालें. अगर आप चाहते हैं कि दूध मीठा हो, तो इसमें शहद मिलाएं. दूध को गरमा गरम गिलास में डालें और पिएं.

केसर वाला दूध पीने के फायदे- (Kesar Wala Doodh Pine Ke Fayde)

1. तनाव- 

अगर आप भी तनाव की समस्या से परेशान हैं, तो केसर वाला दूध फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि केसर एक प्राकृतिक अवसादरोधी (antidepressant) है जो मूड को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में मददगार है. 

ये भी पढ़ें- दही जलेबी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? 

Photo Credit: Pexels

2. बेहतर नींद- 

जिन लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है, उनके लिए रात में सोने से पहले केसर वाले दूध का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें मौजूद गुण नींद में सुधार कर सकते हैं.

3. स्किन- 

केसर वाला दूध पीने से स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं ये पिगमेंटेशन (काले धब्बे) और डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मददगार है. 

4. इम्यूनिटी-

केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने और शरीर को संक्रमण से बचाने में मददगार है. 

5. पाचन- 

केसर वाला दूध पीने से पाचन को सुधारने और पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है. जिन लोगों को पाचन या पेट से जुड़ी समस्या रहती हैं उनके लिए रात के समय केसर वाला दूध गुणकारी हो सकता है.

Advertisement

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
America vs Iran War Alert: 2 Weeks का अल्टीमेटम, Trump करेंगे अब तक का सबसे बड़ा Attack?