कैसे पहचानें अंडा एक्सपायर हो चुका है या फ्रेश है?

Kaise Pehchanein Anda Expire Ho Chuka Hai: अंडा एक ऐसा फूड है जो लगभग सभी घरों में आपको आसानी से मिल जाता है. प्रोटीन से भरपूर होने के कारण लोग इसे सुबह से लेकर रात तक की डाइट में खाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है की इसे खाकर हम बीमार पड़ जाते हैं क्योंकि अंडा खराब हो चुका होता है. इसलिए ये जानना जरूरी है की अंडे को कितने दिनों तक खाया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Kaise Pehchanein Anda Expire Ho Chuka Hai
Pexels

Kaise Pehchanein Anda Expire Ho Chuka Hai: अंडा एक ऐसा फूड है जो लगभग सभी घरों में आपको आसानी से मिल जाता है. प्रोटीन से भरपूर होने के कारण लोग इसे सुबह से लेकर रात तक की डाइट में खाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है की इसे खाकर हम बीमार पड़ जाते हैं क्योंकि अंडा खराब हो चुका होता है. इसलिए ये जानना जरुरी है की अंडे को कितने दिनों तक खाया जा सकता है. उत्तर प्रदेश सरकार ने अब लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है. अब 1 अप्रैल 2026 से बाजार में बिकने वाले अंडों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य होगा. इस कदम का मकसद लोगों को खराब और पुराने अंडे खाने से बचाना है. अक्सर लोग खुले अंडे खरीदते हैं, जिन पर कोई जानकारी नहीं होती और ऐसे में यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि अंडा ताजा है या खराब. हालांकि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप बिना किसी मशीन के भी अंडे की ताजगी पहचान सकते हैं.

इन तरीकों से पता करें की अंडा एक्सपायर हो चुका है या फ्रेश है-

पानी वाला टेस्ट है सबसे आसान

अंडे की ताजगी जांचने का सबसे आसान तरीका पानी टेस्ट है. इसके लिए एक कटोरे में पानी भरें और उसमें अंडा डालें. अगर अंडा नीचे बैठ जाता है तो वह फ्रेश है. अगर वह खड़ा हो जाए तो वह थोड़ा पुराना है और अगर ऊपर तैरने लगे तो वह खराब हो चुका है.

अंडा तोड़कर करें जांच

जब आप अंडा तोड़ते हैं तो उसकी बनावट भी बहुत कुछ बताती है. फ्रेश अंडे का पीला हिस्सा गोल और ऊपर उठा हुआ होता है, जबकि सफेदी गाढ़ी होती है. वहीं खराब अंडे में योल्क फैल जाता है और सफेदी पतली हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Litchi-Rose Smoothie: गर्मी में ट्राई करें ये नई रेसिपी, बनाएं ठंडी-ठंडी 'लीची रोज स्मूदी'

स्मेल टेस्ट से करें पता

अगर अंडा तोड़ते ही उसमें से तेज बदबू आती है, तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए. खराब अंडे में सल्फर जैसी गंध होती है, जो उसकी खराब स्थिति का संकेत है.

Advertisement

छिलके की हालत देखकर भी चलता है पता 

अगर अंडे का छिलका चिपचिपा है, ज्यादा गंदा है या उसमें दरार है, तो ऐसे अंडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यह बैक्टीरिया पनपने का संकेत हो सकता है.

अंडे को हिलाकर देखें 

अगर अंडे को हल्का हिलाने पर छप-छप की आवाज आए तो हो सकता है की अंदर गैस या लिक्विड बन गया है यानि अंडा खराब हो गया है.

Advertisement

यूपी सरकार का यह फैसला जहां लोगों को जागरूक करेगा, वहीं इन आसान तरीकों की मदद से आप हर बार सुरक्षित और ताजा अंडा चुन सकते हैं और अपनी सेहत का बेहतर ख्याल रख सकते हैं.

Watch Video: केरला स्टाइल एग करी रेसिपी | How To Make Kerala Style Egg Curry

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Delhi Palam Fire: दिल्ली के पालम की पांच मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत