Whiskey Cocktails For Party: हर साल 27 मार्च को इंटरनेशनल व्हिस्की डे मनाया जाता है. यह दिन सिर्फ व्हिस्की पीने का नहीं बल्कि इसे नए अंदाज में ट्राय करने का भी मौका देता है. पहले लोग व्हिस्की को सिर्फ नीट या पानी के साथ पीते थे, लेकिन अब कॉकटेल का चलन तेजी से बढ़ रहा है. खासकर गर्मियों में लोग हल्के, ठंडे और फ्रेश ड्रिंक पसंद करते हैं. ऐसे में व्हिस्की कॉकटेल एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाते हैं. अगर आप घर पर दोस्तों के साथ पार्टी प्लान कर रहे हैं या खुद कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो ये टेस्टी कॉकटेल आपके काम आ सकते हैं.
Nirvana Summer Cocktail और Apple Highball- हल्के और फ्रेश कॉकटेल
अगर आपको ठंडे और हल्के ड्रिंक पसंद हैं, तो Nirvana Summer Cocktail और Apple Highball जैसे ऑप्शन ट्राय करें. इनमें जूस और सोडा का इस्तेमाल होता है, जिससे यह काफी रिफ्रेशिंग लगते हैं और गर्मी में तुरंत राहत देते हैं.
Photo Credit: unsplash
यह भी देखें- International Whiskey Day 2026: घर पर बार सेट करना चाहते हैं? इन 5 व्हिस्की से करें शुरुआत, हर सिप बनेगी यादगार
Spice Route और Wildfir- देसी फ्लेवर वाला खास ट्विस्ट
Spice Route और Wildfire जैसे कॉकटेल में भारतीय स्वाद मिलता है. इनमें गुड़, कोकम और कच्चे आम जैसे इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल होता है. ये स्वाद में थोड़ा अलग होते हैं और कुछ नया ट्राय करने वालों को जरूर पसंद आएंगे.
Johnnie Berry Crush- फ्रूटी और मजेदार ड्रिंक
Johnnie Berry Crush जैसे कॉकटेल में ताजे फल डाले जाते हैं. इससे ड्रिंक में मिठास और ताजगी दोनों मिलती है. यह वीकेंड या छोटी पार्टी के लिए अच्छा ऑप्शन है.
Old Fashioned और Orange Mingle- क्लासिक और सिंपल ऑप्शन
Old Fashioned और Orange Mingle जैसे कॉकटेल उन लोगों के लिए हैं जो सिंपल और बैलेंस्ड स्वाद पसंद करते हैं. इनमें ज्यादा इंग्रेडिएंट्स नहीं होते लेकिन स्वाद काफी अच्छा होता है.
ICONiQ Highball और Irish Buck- जल्दी बनने वाले आसान ड्रिंक
ICONiQ Highball और Irish Buck जैसे कॉकटेल बनाना बहुत आसान है. इन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह जल्दी तैयार हो जाते हैं. अगर आपके पास समय कम है तो ये परफेक्ट हैं.
Pickled Trail Shot और Great Indian Julep- जरा हटके ड्रिंक
Pickled Trail Shot और Great Indian Julep थोड़ा हटकर ड्रिंक हैं. इनमें पुदीना, नींबू और खास फ्लेवर का इस्तेमाल होता है.
व्हिस्की कॉकटेल आपको एक ही ड्रिंक में कई तरह के स्वाद का मजा देते हैं. ये बनाने में आसान होते हैं और पार्टी को मजेदार बना देते हैं. इस इंटरनेशनल व्हिस्की डे पर इन कॉकटेल को ट्राय करें और अपने सेलिब्रेशन को और खास बनाएं.
Watch Video: ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














