Hotel Style Tea: भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है. सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान, एक कप कड़क और मलाईदार चाय मूड को तुरंत फ्रेश कर देती है. लेकिन, कई बार घर में दूध कम होता है और चाय वैसी रिच और टेस्टी नहीं बन पाती जैसी बाहर होटल या ढाबे पर मिलती है. ऐसे में लोग सोचते हैं कि बिना ज्यादा दूध के अच्छी चाय बनाना मुश्किल है. पर सच ये है कि एक छोटी-सी ट्रिक अपनाकर आप कम दूध में भी शानदार, गाढ़ी और मलाईदार चाय बना सकते हैं. बस चाय पत्ती के साथ एक खास चीज डालनी होगी, जो स्वाद और टेक्सचर दोनों को बदल देगी.
वो 1 चीज क्या है?
कम दूध में भी चाय को होटल जैसा कड़क और क्रीमी बनाने के लिए आपको थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर (Cornflour) इस्तेमाल करना है. यह सुनकर आपको अजीब लग सकता है, लेकिन कॉर्नफ्लोर चाय में हल्की गाढ़ापन और मलाईदार टेक्सचर देता है, बिल्कुल वैसे जैसे होटल की चाय में होता है.
ये भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में क्या खाएं? ये 10 फूड्स रखेंगे शरीर को ठंडा और हेल्दी, हीटवेव से बचे रहेंगे आप
चाय बनाने का सही तरीका:
अब जानते हैं इस ट्रिक को सही तरीके से इस्तेमाल करने का आसान तरीका:
- एक पैन में पानी उबालें और उसमें चाय पत्ती डालें.
- जब पानी उबलने लगे, तो इसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं.
- अब एक चुटकी कॉर्नफ्लोर को थोड़ा पानी या दूध में घोलकर डालें.
- चाय को 2-3 मिनट तक अच्छे से उबालें.
- स्वाद के अनुसार चीनी डालें और छान लें
ध्यान रखें: कॉर्नफ्लोर बहुत ज्यादा न डालें, वरना चाय का स्वाद खराब हो सकता है.
क्यों काम करता है ये ट्रिक?
कॉर्नफ्लोर में मौजूद स्टार्च चाय को हल्का गाढ़ा बनाता है, जिससे चाय में मलाईदार फील आता है. यही वजह है कि कम दूध होने पर भी चाय पतली नहीं लगती.
ये भी पढ़ें: ऑफिस में ढाबे जैसी चाय के लिए तरस जाते हैं आप? तो ये ट्रिक आजमाकर रोज पिएं कड़क टी
एक्स्ट्रा टिप्स, जिससे चाय बनेगी और भी शानदार:
- चाय को हमेशा 2-3 बार उबालें, इससे फ्लेवर बढ़ता है.
- अदरक या इलायची डालने से स्वाद और खुशबू बेहतर होती है.
- चाय पत्ती अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए, तभी कड़कपन आएगा.
- अगर झागदार चाय चाहिए तो चाय को थोड़ा ऊंचाई से कप में डालें.
ध्यान रखने वाली बातें:
- कॉर्नफ्लोर की मात्रा बहुत कम रखें (बस एक चुटकी)
- डायबिटीज या हेल्थ इश्यू वाले लोग चीनी की मात्रा कंट्रोल रखें.
- रोजाना इस ट्रिक का इस्तेमाल न करें, कभी-कभी ही करें.
अब आपको समझ आ गया होगा कि कम दूध में भी होटल जैसी कड़क और मलाईदार चाय बनाना बिल्कुल आसान है. बस चाय पत्ती के साथ एक चुटकी कॉर्नफ्लोर डालकर आप स्वाद और टेक्सचर दोनों को शानदार बना सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














