बच्चों के लिए घर पर बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी मोमोज, बहार जैसा स्वाद अब घर में

Homemade Momos Recipe: मोमोज आज के समय में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में से एक हैं. खासकर बच्चों को इसका सॉफ्ट टेक्सचर और हल्का मसालेदार स्वाद बहुत पसंद आता है. हालांकि बाहर मिलने वाले मोमोज को लेकर साफ-सफाई और क्वालिटी की चिंता बनी रहती है. ऐसे में घर पर बने मोमोज एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाना बहुत मुश्किल नहीं है और कम समय में तैयार किया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Homemade momos recipe
AI

Homemade Momos Recipe: मोमोज आज के समय में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में से एक हैं. खासकर बच्चों को इसका सॉफ्ट टेक्सचर और हल्का मसालेदार स्वाद बहुत पसंद आता है. हालांकि बाहर मिलने वाले मोमोज को लेकर साफ-सफाई और क्वालिटी की चिंता बनी रहती है. ऐसे में घर पर बने मोमोज एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाना बहुत मुश्किल नहीं है और कम समय में तैयार किया जा सकता है. घर पर मोमोज बनाने से आप अपनी पसंद की सब्जियां इस्तेमाल कर सकते हैं और बच्चों के लिए इसे ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं. साथ ही इसमें तेल भी कम लगता है, जिससे यह एक हल्का और पौष्टिक स्नैक बन जाता है.

मोमोज बनाने के लिए सामग्री: (Ingredients For Making Homemade Momos)

  • 1 कप मैदा
  • 1 कप बारीक कटी पत्ता गोभी
  • 1 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1 कप बारीक कटा प्याज
  • 1 टेबलस्पून अदरक का पेस्ट
  • 2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2 टीस्पून तेल
  • नमक स्वादानुसार और पानी

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun Paratha Recipe: कुछ मीठा और खास बनाना है? 45 मिनट में तैयार करें ये यूनिक डिश

मोमोज बनाने की विधि- (How To Make Homemade Momos)

  1. सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें और उसमें नमक व थोड़ा तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें और इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  2. अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें प्याज डालकर हल्का भून लें. इसके बाद पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, अदरक का पेस्ट, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. सब्जियों को ढककर करीब 5 मिनट तक पकाएं और फिर ठंडा होने के लिए रख दें.
  3. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पतला बेल लें. हर पूड़ी में स्टफिंग भरें और किनारों को मोड़ते हुए मोमोज का शेप दें.
  4. मोमोज को स्टीमर या इडली स्टैंड में रखें और 10-15 मिनट तक भाप में पकाएं.

गरमा-गरम मोमोज को लाल मिर्च की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. बच्चों के लिए मसाले कम रखें. चाहें तो पनीर या कॉर्न मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं.घर पर बने ये मोमोज स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखते हैं और हर बार बनाने का मन करता है.'

Watch Video: कैसे बनाएं पीनट गजक रेसिपी | How To Make Peanut Gajak

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
दिल्ली अग्निकांड VIDEO: जब फायर ब्रिगेड की सीढ़ी नहीं पहुंची तो बचने के लिए कूदा शख्स