Holi Recipe 2026: होली पर बनाएं स्पेशल Home Made Thandai, इस आसान रेसिपी से

Home Made Thandai Recipe: होली का नाम आते ही रंगों के साथ ठंडाई की याद भी अपने आप आ जाती है.जब बच्चे होली खेलकर घर आते हैं या घर में मेहमान आते हैं तो, तब एक गिलास ठंडी और खुशबूदार ठंडाई सबको तरोताजा कर देती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Home Made Thandai Recipe

Home Made Thandai Recipe: होली का नाम आते ही रंगों के साथ ठंडाई की याद भी अपने आप आ जाती है.जब बच्चे होली खेलकर घर आते हैं या घर में मेहमान आते हैं तो, तब एक गिलास ठंडी और खुशबूदार ठंडाई (Thandai) सबको तरोताजा कर देती है. यह सिर्फ एक ड्रिंक (Drink) नहीं बल्कि त्योहार की मिठास का हिस्सा है. बादाम, सौंफ और गुलाब की खुशबू से बनी ठंडाई शरीर को ठंडक देती है और मन को भी सुकून पहुंचाती है.

ठंडाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Thandai)

  • बादाम 10 से 12
  • काजू 8 से 10
  • खसखस 1 बड़ा चम्मच
  • सौंफ 1 बड़ा चम्मच
  • काली मिर्च 6 से 8 दाने
  • इलायची 3 से 4
  • सूखी गुलाब पंखुड़ी 1 बड़ा चम्मच
  • केसर कुछ धागे
  • चीनी स्वादानुसार
  • दूध 1 लीटर

Photo Credit: unsplash

यह भी देखें- Holi Recipe 2026: मेहमानों को करें इम्प्रेस, इस होली पर बनाएं देसी नानखटाई

ठंडाई बनाने की विधि- (How To Make Thandai)

  1. सबसे पहले बादाम, काजू, खसखस, सौंफ और काली मिर्च को 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. 

  2. भीगने के बाद बादाम के छिलके उतार लें. अब सभी भीगी हुई चीजों को मिक्सी में डालें और थोड़ा सा दूध मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें.
  3. दूध को उबालकर ठंडा कर लें. जब दूध हल्का ठंडा हो जाए तब इसमें तैयार पेस्ट मिलाएं.
  4. अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें. अच्छी तरह से मिलाकर इसे 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि सारे स्वाद अच्छे से घुल जाएं.
  5. सर्व करते समय गिलास में ठंडाई डालें और ऊपर से पिस्ता या गुलाब की पंखुड़ी से सजाएं.

यह ठंडाई शरीर को ऊर्जा देती है और होली की थकान को दूर करती है. ठंडाई गर्मियों में शरीर के तापमान को कम करके लू से बचाने में मदद करती है. इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं जिससे बिमारियों से बचाव होता है.  घर पर बनी ठंडाई शुद्ध और हेल्दी होती है. इस होली अपने हाथों से ठंडाई बनाएं और त्योहार का मजा दोगुना करें.

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: सऊदी अरब की ARAMCO Oil रिफाइनरी पर Drone Attack! ईरान पर आरोप, तेल बाजार में हलचल