एयर फ्रायर में बनाएं ये 5 हेल्दी स्नैक्स, बनाने में भी हैं आसान

5 Healthy Snacks That Can Be Cooked In Air Fryer: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोगों के बीच एयर फ्रायर काफी लोकप्रिय हो गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बहुत कम तेल में खाना कुरकुरा और स्वादिष्ट बन जाता है. जो लोग वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं या तला-भुना खाना कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
5 Healthy Snacks That Can Be Cooked In Air Fryer
pexels

5 Healthy Snacks That Can Be Cooked In Air Fryer: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल (Healthy Lifestyle) अपनाने वाले लोगों के बीच एयर फ्रायर काफी लोकप्रिय हो गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बहुत कम तेल में खाना कुरकुरा (crispy) और स्वादिष्ट (tasty) बन जाता है. जो लोग वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं या तला-भुना खाना कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है. एयर फ्रायर (Air Fryer) में स्नैक्स बनाना आसान भी है और समय भी कम लगता है. आइए जानते हैं ऐसे 5 वेज स्नैक्स (Veg Snacks) जो हेल्दी (Healthy) भी हैं और स्वाद में भी बेहतरीन हैं.

1. रोस्टेड मखाना (Roasted Foxnut)

मखाना प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है. सबसे पहले मखाने में एक चम्मच ऑलिव ऑयल, थोड़ा काला नमक और काली मिर्च मिलाएं. चाहें तो हल्दी या चाट मसाला भी डाल सकते हैं. इसे 6 से 8 मिनट एयर फ्रायर में 180 डिग्री पर भून लें. यह चाय के साथ हल्का और हेल्दी स्नैक है.

2. पनीर टिक्का (Paneer Tikka)

पनीर के टुकड़ों को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च और गरम मसाले में 20 मिनट मेरिनेट करें. फिर इन्हें एयर फ्रायर में 10 से 12 मिनट तक पकाएं. यह हाई प्रोटीन स्नैक है और जिम जाने वालों के लिए काफी फायदेमंद है.

3. वेज कटलेट (Veg Cutlet)

उबले आलू, गाजर, मटर और बीन्स को अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें नमक और मसाले मिलाकर टिक्की का आकार दें. ऊपर से हल्का सा तेल ब्रश करें और 12 से 15 मिनट तक एयर फ्रायर में पकाएं. यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनता है.

यह भी देखें: एयर फ्रायर कैसे काम करता है और इसमें खाना क्रिस्पी कैसे बनता है ? समझिए, आसान भाषा में

4. शकरकंद फ्राइज (Sweet Potato Fries)

सामान्य आलू की जगह शकरकंद इस्तेमाल करें. इसे लंबा काटकर थोड़ा सा ऑलिव ऑयल और मसाला मिलाएं। 10 से 12 मिनट एयर फ्रायर में पकाएं. यह फाइबर और विटामिन से भरपूर हेल्दी विकल्प है.

Advertisement

Photo Credit: unsplash

5. स्टफ्ड मशरूम (Stuffed Mushroom)

मशरूम के अंदर पनीर, हरी धनिया और हल्के मसाले भरें. 8 से 10 मिनट एयर फ्रायर में पकाएं. यह लो कैलोरी और स्वादिष्ट स्नैक है. 

एयर फ्रायर में बने ये स्नैक्स न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि कम तेल के कारण सेहत के लिए भी बेहतर माने जाते हैं. रोजमर्रा की छोटी-मोटी भूख के लिए यह एक स्मार्ट और हेल्दी विकल्प साबित हो सकते हैं.

Advertisement

Watch Video: ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
NCERT की किताब, भ्रष्टाचार का 'पाठ' और सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी! Ashish Kumar Bhargava Explains