Avocado Fries Recipe: आजकल सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर कई ऐसी रेसिपीज़ वायरल हो रही हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती हैं. इन्हीं में से एक है एवोकाडो फ्राइज, जो अपने अनोखे स्वाद और आसानी से बन जाने के कारण तेजी से फेमस हो रही है. आमतौर पर लोग फ्रेंच फ्राइज आलू से बनाते हैं, लेकिन एवोकाडो से बने फ्राइज एक हेल्दी ऑप्शन माने जाते हैं. यह बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम व क्रीमी होते हैं. एवोकाडो को “सुपरफूड” भी कहा जाता है क्योंकि इसमें हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन-ई और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. जब इसे फ्राइज की तरह बनाया जाता है तो यह एक ऐसा स्नैक बन जाता है जो स्वाद और पोषण दोनों देता है.
एवोकाडो फ्राइज बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Avocado Fries)
- पका हुआ एवोकाडो- 1 बड़ा (या 2 छोटे)
- मैदा या कॉर्नफ्लोर- ¼ कप
- नमक- ½ टीस्पून
- काली मिर्च- ¼ टीस्पून
- पपरिका या चिली फ्लेक्स- ¼ टीस्पून
- अंडा- 1 (या दूध 3-4 टेबलस्पून)
- ब्रेड क्रम्ब्स- ½ कप
- तेल- पैन-फ्राई के लिए: 2-3 टेबलस्पून (एयर फ्रायर के लिए बस तेल स्प्रे 2-3 बार)
यह भी पढ़ें- 10 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और चॉकलेटी बनाना ब्राउनी, बिना ओवन तैयार होगा यह टेस्टी डेजर्ट
कैसे बनाएं एवोकाडो फ्राइज- (How To Make Avocado Fries)
- सबसे पहले पके हुए एवोकाडो को लंबी स्लाइस में काट लें.
- अब एक बाउल में मैदा और मसाले मिलाएं. दूसरे बाउल में अंडा या दूध फेंट लें और तीसरे बाउल में ब्रेड क्रम्ब्स रखें.
- अब एवोकाडो स्लाइस को पहले मैदा में कोट करें, फिर अंडे या दूध में डुबोएं और अंत में ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट दें.
- इसके बाद इन्हें हल्के तेल में फ्राई करें या एयर फ्रायर में लगभग 8 से 10 मिनट तक पकाएं. जब ये सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं तो इन्हें बाहर निकाल लें.
एवोकाडो फ्राइज को आप गार्लिक मेयो, पेरि-पेरि सॉस, टोमैटो केचप या योगर्ट डिप के साथ सर्व कर सकते हैं. यह पार्टी स्नैक, शाम की भूख या हेल्दी ऐपेटाइज़र के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. यह रेसिपी ग्लूटेन-फ्री और लो-कार्ब डाइट वालों के लिए भी अच्छा ऑप्शन माना जाता है. अगर आप भी कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो एवोकाडो फ्राइज जरूर बनाकर देखें.
Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














