Roj Dahi Khane Ke Fayde: दही भारतीय थाली का एक वो हिस्सा है, जो स्वाद के साथ कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन क्या इसे रोज-रोज खाना ठीक है और इसे खाने का सही समय क्या है? अगर आप भी गूगल पर ऐसे सवालों के जवाब तलाश रहे हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए.
रोज दही खाने से क्या फायदा होता है | Dahi Khane Ke Benefits | What Are The Benefits Of Eating Curd Everyday
हड्डियां: दही कैल्शियम से भरपूर है, जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. जो लोग हड्डियों की समस्या से परेशान हैं उनके लिए रोजाना दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: पपीता खाने के नुकसान जानकर रह जाएंगे हैरान, ये 5 लोग भूलकर न करें सेवन!
पेट: दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं.
इम्यूनिटी: दही में मौजूद विटामिन B12 और राइबोफ्लेविन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मददगार हैं. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को रोजाना दही का सेवन करना चाहिए.
वजन: दही मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को कंट्रोल रखता है, जिससे वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
दही खाने का सही समय:
दिन के समय दही का सेवन फायदेमंद माना जाता है, खासकर दोपहर के भोजन के साथ जो इसके लाभों को बढ़ाकर शरीर को कई फायदे पहुंचा सकता है.
दही कैसे खाना चाहिए:
घर का बने दही में प्रिजर्वेटिव नहीं होते हैं. इसलिए घर का बना दही शरीर को ज्यादा लाभ पहुंचाने में सहायक हो सकता है.
Watch Video: Heart Attack in Children: बच्चों में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले, पर क्यों, डॉक्टर से जानें इसके कारण
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)