Pathri Ke Liye Gharelu Upchar: आज के समय में पथरी की समस्या आम बन गई है,जो हर उम्र के लोगों को परेशान कर रही है. पथरी में पेट में असहनीय दर्द, पेशाब में जलन और कभी-कभी खून तक आना, ये लक्षण काफी तकलीफ भरे होते हैं. अगर आप भी पथरी की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नीचे बताया गया दादी नानी के नुस्खे की मदद से राहत पा सकते हैं. नीचे पढ़ें क्या हैं वो जादुई नुस्खे?
क्या बिना सर्जरी के पथरी निकाली जा सकती है?
किशमिश के फायदे
किशमिश न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आप इसे भिगोकर खाते हैं, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं. दादी नानी के अनुसार अगर पथरी का हल्का दर्द शुरू हो जाए, तो सुबह खाली पेट भिगोई किशमिश खा लेना फायदेमंद साबित हो सकता है. भीगी किशमिश न सिर्फ शरीर के अंदर जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद कर सकती है, बल्कि यूरिन को भी साफ कर सकती है.
भीगी किशमिश कैसे खाएं?
सोने से पहले 10 से 15 किशमिश साफ पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह उठकर खाली इसे अच्छी तरह चबाकर खाएं. नियमित रूप से इस आदत को फॉलो करने से स्टोन के कारण हो रही पेशाब में हो रही जलन को शांत किया जा सकता है.
भीगी किशमिश खाने से क्या होता है?
भीगी हुई किशमिश का सेवन न सिर्फ शरीर को ठंडा रख सकती है, बल्कि यूरिन की मात्रा भी बढ़ा सकती है. इसके नियमित सेवन से किडनी में मौजूद छोटे-छोटे स्टोन को आसानी से बाहर निकाला जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट सीढ़ियां चढ़ना है और आधे घंटे का कार्डियो डन, जानें कैसे?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














