Cooker Me Khile Khile Chawal Kaise Banaye: भारतीय खाने की थाली में दाल, चावल, सब्जी और रोटी को शामिल किया जाता है. इन सभी चीजों के बिना खाने की थाली अधूरी सी लगती है. लेकिन कई बार चावल बनाने में कई लोगों को एक दिक्कत आती है कि उनके चावल खिले-खिले नहीं बनते हैं. खासकर अगर कुकर में चावल बनाएं तो वो चिपक जाते हैं. ऐसे में मन में ये सवाल आता है कि ऐसी क्या गलती कर रहे हैं जिसकी वजह से चावल आपस में चिपक जाते हैं. वहीं कुछ लोगों के चावल कुकर में होते हुए भी खिले-खिले रहते हैं. ऐसे में अगर हम आपको बताएं कि आपको कुकर में सिर्फ एक चीज डालनी है और आपके चावल के दाने बिल्कुल खिले-खिले रहेंगे.
किस वजह से चिपकते हैं चावल?
शेफ प्रतीक की मानें तो कुकर में राइस बनाते समय वो चिपक जाते हैं और इसकी वजह होती हैं उसमें पाया जाने वाले एक्सट्रा स्टार्च जिस वजह ससे चावल चिपक जाते हैं और गीले हो जाते हैं. इसके अलावा चावल को बिना भिगोए या गलत तरीके से धोए पकाने से भी ऐसा होता है.
खिले-खिले चावल बनाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान
बैंगन का भरता खाकर हो गए हैं बोर तो एक बार ट्राई सेम आलू का भरता, उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप
अच्छे से धोनाचावल को परफेक्ट और खिला-खिला बनाने के लिए जरूरी है कि आप चावलों को बनाने से पहले उसे अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें. चावल को लगभग 2-3 बार धुलें, ऐसा करने से इसमें मौजूद स्टार्च निकल जाएगा और चावल खिले-खिले बनेंगे.
चावल को धाने के बाद आप चावल को 15-20 मिनट के लिए साफ पानी में भिगोकर रख दें. जब आप चावल को भिगोते हैं तो दाने पानी सोख लेते हैं. ऐसा करने से पकते समय वो अच्छे से फूलते हैं, अच्छे से लंबाई बढ़ती है और इसके साथ ही इसका टेक्सचर सॉफ्ट और खिला बनता है. आप चावल को पकाते समय उसमें देसी घी मिला दें.
कैसे करें तैयारीकुकर में खिले-खिले चावल बनाने के लिए आप सबसे पहले कुकर में एक चम्मच देसी घी डालें फिर इसमें जीरा डालकर तड़कने दें. अब इसमें भिगोए हुए चावल डालें. इसके बाद आपको इसमें इतना ही पानी डालना है कि आपके चावल पानी से डूब जाएं. चावल और पानी का लेवल लगभग एक समान हो जाए. 1 कप चावल के लिए 1 से 1.5 कप पानी काफी होता है. इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद करें और इसको तेज आंच पर पकने दें. 2 सीटियां आने दें और फिर गैस बंद कर दें और प्रेशर को खुद ब खुद निकल जाने दें. इसके बाद आपके चावल खिले-खिले, चमकदार और रेस्टोरेंट स्टाइल जैसे बनेंगे.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














