रात भर पानी में भिगोकर रख दें 2 इलायची और सुबह खाली पेट कर लें, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

Cardamom Water Benefits: किचन में मौजूद इलायची एक ऐसा मसाला है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप रोजाना खाली पेट इलायची का पानी पीते हैं तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Cardamom Water Benefits: इलायची का पानी पीने के फायदे.

Cardamom Water Benefits: किचन में मौजूद इलायची न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए भी कमाल मानी जाती है.  इलायची को मीठे से लेकर नमकीन तक, हर तरह के व्यंजन में इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि हरी इलायची में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रात भर भीगी इलायची का पानी पीने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. जी हां आपने सही सुना. तो चलिए जानते हैं फायदे और इसे बनाने का तरीका.

कैसे बनाएं इलायची वाला पानी- (How To Make Cardamom Water) 

इलायची का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक गिलास साफ पानी लें इसमें 2 इलायची को रात भर भिगो कर रख दें. फिर अगली सुबह खाली पेट इसे पीएं. आप इलायची पाउडर को गुनगुने पानी में भी डालकर पी सकते हैं.

इलायची के पानी के फायदे- Ilaichi Pani Ke Fayde:

1. ब्लड प्रेशर-

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है इलायची के पानी का सेवन. इसमें पोटैशियम और अन्य मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. ब्लड प्रेशर के मरीज खाली पेट इस पानी का सेवन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- चुकंदर में कौन सा विटामिन पाया जाता है? चुकंदर का जूस पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है 

Advertisement

Photo Credit: Canva

2. वजन घटाने-

इलायची का पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और शरीर से फैट को बर्न करने में मदद कर सकता है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिल सकती है.

3. स्ट्रेस-

इलायची में एंटी-डिप्रेसेंट गुण होते हैं जो दिमाग को शांत करते हैं और तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

Advertisement

4. पाचन-

इलायची का पानी गैस, कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकता है. 

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran का Israel पर भयंकर पलटवार! बीरशेवा के Chemical Plant में जबरदस्त हमला, काला धुआं छा गया | War