मशहूर अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर ने बताई भरवां तुरई की रेसिपी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया आसान तरीका

Bharwa Turai Recipe By Ashwini Kalsekar: मशहूर अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्वादिष्ट और आसान रेसिपी शेयर की है. उन्होंने अपनी स्टोरी में भरवां तुरई बनाने का तरीका बताया, जो देखने में साधारण है लेकिन स्वाद में बेहद खास है. अगर आप भी रोज़ की सब्ज़ी से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.   

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bharwa Turai Recipe
cookingwithsiddhi.com

Bharwa Turai Recipe By Ashwini Kalsekar: मशहूर अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्वादिष्ट और आसान रेसिपी शेयर की है. उन्होंने अपनी स्टोरी में भरवां तुरई बनाने का तरीका बताया, जो देखने में साधारण है लेकिन स्वाद में बेहद खास है. अगर आप भी रोज़ की सब्ज़ी से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें. अश्विनी कालसेकर की यह आसान रेसिपी आपके खाने में नया स्वाद जरूर जोड़ देगी.

भरवां तुरई बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Bharwa Turai)

  • 4–5 ताज़ी और मुलायम तुरई
  • 2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 चम्मच तेल
  • 2–3 चम्मच कच्चा बेसन

यहां देखें वीडियो: 

 यह भी देखें: “चाय मना नहीं कर सकते”, भारत में रहकर क्या सीखा ज़ाम्बिया की एक छात्रा ने

भरवां तुरई बनाने की विधि- (How To Make Bharwa Turai)

  1. सबसे पहले तुरई को अच्छे से धो लें. अब उसका छिलका पूरी तरह उतार लें. छिलका तब तक निकालें जब तक अंदर का हल्का हरा हिस्सा साफ दिखाई देने लगे. छिलका अच्छी तरह हटाना जरूरी है ताकि मसाला अंदर तक जा सके.
  2. इसके बाद तुरई को मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें. टुकड़े न ज्यादा छोटे हों और न बहुत बड़े.
  3. अब एक कटोरी में हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाकर मसाला तैयार करें. अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है तो मिर्च थोड़ा बढ़ा सकते हैं.
  4. अब हर तुरई के टुकड़े में चाकू से हल्का सा चीरा लगाएं. ध्यान रखें कि टुकड़ा पूरी तरह अलग न हो. बस इतना कट लगाएं कि अंदर मसाला भरा जा सके. अब चम्मच या चाकू की मदद से मसाला अंदर भर दें. जितना आराम से भर सकें, उतना भरें.
  5. अब एक कढ़ाई गरम करें और उसमें दो चम्मच तेल डालें. तेल गरम हो जाए तो एक-एक करके सारी भरी हुई तुरई कढ़ाई में रख दें. ऊपर से बचा हुआ मसाला भी डाल दें. अब ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट पकाएं. थोड़ी देर में तुरई पानी छोड़ने लगेगी और नरम हो जाएगी.
  6. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा कच्चा बेसन डालें. बेसन को पहले से भूनना नहीं है. हल्के हाथ से मिलाएं ताकि सब्ज़ी हल्की गाढ़ी हो जाए. फिर ढक्कन लगाकर पांच मिनट और पकने दें.
  7. तैयार है आपकी स्वादिष्ट भरवां तुरई. इसे ज्यादा सूखा न करें, थोड़ा रसेदार रहने दें. गरम चावल, दाल और ऊपर से थोड़ा सा घी डालकर इस सब्ज़ी का मज़ा लें.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit | भारत का 'ब्रह्मास्त्र' बनेगा Iron Dome ! इजरायल से डिफेंस डील पर सबकी नजरें