इफ्तार का जायका: जामा मस्जिद के पास के वो 5 ठिकाने जो हर फूडी का सपना है

Top Must-Eat Dishes and Spots in Jama Masjid: ऐसा कहा जाता है कि अगर यहां के खाने का स्वाद एक बार जीभ पर चढ़ जाए, तो लंबे समय तक भुलाया नहीं जा सकता. ऐसे में अगर आप भी खाने के शौकीन हैं और अलग-अलग तरह की चीज़ें ट्राई करना पसंद करते हैं, तो जामा मस्जिद के पास के ये 5 ठिकाने जाना बिल्कुल न भूलें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jama Masjid Food Tour

Top Must-Eat Dishes and Spots in Jama Masjid: पुरानी दिल्ली की गलियों में कदम रखते ही एक अलग ही दुनिया सामने आती है भीड़, रौनक, मसालों की महक और सदियों पुरानी रसोइयों का स्वाद, जो खाने के शौकीनों के लिए स्वर्ग जैसा माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि अगर यहां के खाने का स्वाद एक बार जीभ पर चढ़ जाए, तो लंबे समय तक भुलाया नहीं जा सकता. ऐसे में अगर आप भी खाने के शौकीन हैं और अलग-अलग तरह की चीज़ें ट्राई करना पसंद करते हैं, तो जामा मस्जिद के पास के ये 5 ठिकाने जाना बिल्कुल न भूलें.

खाने के शौकीन हैं? इन 5 जगहों पर एक बार जरूर जाएं,

असलम चिकन कॉर्नर: आपकी फूड वॉक का पहला स्टॉप असलम चिकन कॉर्नर है. अगर आप मक्खन खाने के शौकीन हैं, तो यहां का मक्खन में तैरता टेस्टी चिकन टिक्का ज़रूर ट्राई करें. इंडियन मसालों और दही को मिलाकर मोटे-मोटे चिकन के टुकड़ों पर मसाला लगाया जाता है, जिन्हें लंबी सींक में डालकर ग्रिल किया जाता है. चिकन टिक्का को सजाने और उसका टेस्ट बढ़ाने के लिए उसके ऊपर से पिघला हुआ मक्खन डाला जाता है, जिसे खाते ही आपको जन्नत का अहसास होगा.

हाजी मोहम्मद हुसैन: आजकल भले ही लोग विदेशी फ्राइड चिकन ब्रांड्स के दीवाने हों, लेकिन जामा मस्जिद के पास हाजी मोहम्मद हुसैन फ्राइड चिकन का स्वाद उसका देसी अवतार है. कम मसालों में लिपटा यह फ्राइड चिकन न तो ज़्यादा तीखा होता है और न ही ज़्यादा ऑयली, जो लोग चटपटा स्वाद चाहते हैं लेकिन कम तेल में, उनके लिए यह जगह नॉन-वेज प्रेमियों का स्वर्ग है.

अल जवाहर: जामा मस्जिद के बिल्कुल सामने अपनी निहारी और मलाईदार चिकन चेंजेज़ी के लिए मशहूर अल जवाहर एक बेहद मशहूर रेस्टोरेंट है. यहां का खाना न तो बहुत मसालेदार लगता है, न फीका यह अपनी आरामदायक बैठने की जगह, तेज़ सर्विस और एकदम देसी स्वाद के लिए जाना जाता है. अगर आप निहारी के दीवाने हैं, तो एक बार यहाँ ज़रूर जाएं.

करिम्स: यह दुनियाभर में काफ़ी प्रचलित है. यहां का मटन क़ोरमा, निहारी, कबाब और बिरयानी हर डिश में पुरानी दिल्ली की रूह बसती है. अगर आप मुगलई खाने के शौकीन हैं, तो करिम का रेस्टोरेंट आपके लिए ही बना है. वहीं शाकाहारियों के लिए यहां का पनीर टिक्का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

कूल पॉइंट की मटका फिरनी और शाही टुकड़ा: खाने के साथ कुछ मीठा न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. जामा मस्जिद के पास कूल पॉइंट की मटका फिरनी और शाही टुकड़ा अगर आप एक बार खाते हैं, तो इसे फिर बार-बार मांगेंगे. ब्रेड को फ्राई करके उसके ऊपर देसी घी और खोया डालकर इसे परोसा जाता है, जो इसका स्वाद और भी लाजवाब बनाता है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Quick and Easy Sehri Recipes: सेहरी के लिए 30 मिनट से भी कम समय में बनाएं, ये 3 अंडे से बनी टेस्टी रेसिपी

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ramzan Controversy: जुमे के दिन क्यों बढ़ा तनाव? तीन शहरों की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता | NDTV India