"मैं अपनी रसोई को अपने चेहरे पर लगाती हूं" अदिति राव हैदरी ने खोला अपनी दमकती स्किन का राज

Aditi Rao Hydari Skincare Routine: हममें से ज़्यादातर लोग मानते हैं कि इसके पीछे महंगे सीरम या किसी मशहूर स्किन एक्सपर्ट का हाथ होता है, लेकिन अब इस सवाल का जवाब मिल गया है. हाल ही में अदिति राव ह्य्दारी, जो हीरामंडी में नज़र आईं, ने अपनी चमकती त्वचा के पीछे का राज बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Aditi Rao Hydari's Beauty Secrets

Aditi Rao Hydari Skincare Routine: अक्सर दिमाग में यह सवाल आता है कि बॉलीवुड की हीरोइने अपने चेहरे पर ऐसा क्या लगाती होंगी, जिसकी वजह से उनकी स्किन हर समय इतनी चमकती रहती है. हममें से ज़्यादातर लोग मानते हैं कि इसके पीछे महंगे सीरम या किसी मशहूर स्किन एक्सपर्ट का हाथ होता है, लेकिन अब इस सवाल का जवाब मिल गया है. हाल ही में अदिति राव ह्य्दारी, जो हीरामंडी में नज़र आईं, ने अपनी चमकती त्वचा के पीछे का राज बताया है.

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, किचन करती है कमाल

अपनी दमकती त्वचा, आकर्षक स्टाइल, चमकदार बालों और अपने बेमिसाल “शाही” अंदाज़ के लिए मशहूर अदिति ने बताया कि उनकी असली खूबसूरती का राज कोई महंगी प्रोडक्ट लाइन या मेकअप किट नहीं, बल्कि उनकी रसोई है.

क्या है ग्लोइंग स्किन का असली राज?

जब उनसे उनके स्किनकेयर रूटीन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनकी “रसोई” ही असल में उनकी ब्यूटी शेल्फ है. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अदिति ने बताया कि सुंदरता के प्रति उनका नजरिया उनकी मां से आया है और इसकी जड़ें रोज़मर्रा के खाने में छुपी हैं.

उन्होंने कहा कि वह स्किनकेयर को पोषण का ही एक हिस्सा मानती हैं, उनके लिए, जो चीज शरीर के अंदर जाती है और जो त्वचा पर लगाई जाती है दोनों एक ही स्रोत से आती हैं. यह किसी ट्रेंड या वायरल रूटीन के बारे में नहीं है, बल्कि इस बारे में है कि आपका शरीर और त्वचा किस चीज़ पर स्वाभाविक रूप से अच्छी प्रतिक्रिया देते हैं.

Advertisement

अदिति ने हस्ते हुए कहा, “मैं अपने चेहरे पर रसोई की ही चीज़ें लगाती हूं, यह मुझे मेरी मां ने सिखाया है, रसोई में जो भी मिलता है बैंगन को छोड़कर बाकी सब चीजें मैं चेहरे पर लगा लेती हूं, मैं जो खाती हूं, वही ज़्यादातर अपनी त्वचा पर लगाती हूं."

अगर आप भी घर बैठे, बिना ज़्यादा पैसे खर्च किए, अदिति जैसी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई चीज़ों को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

Advertisement
  • शहद: यह एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है, जो नमी को लॉक करता है और त्वचा को तुरंत कोमल बनाता है.
  • हल्दी: हल्दी फेस पैक में मिलाकर लगाने पर त्वचा को शांत और ग्लो देने के लिए प्रसिद्ध है.
  • दही: इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड थकी हुई त्वचा को मुलायम और तरोताज़ा करता है.
  • एलोवेरा जेल: त्वचा को आराम, हाइड्रेशन और ताज़गी भरी चमक देने के लिए बेहतरीन है.
  • ओट्स: दूध या गुलाब जल में मिलाकर लगाने पर हल्का एक्सफोलिएशन देता है.
  • नारियल तेल: एक साधारण लेकिन असरदार मॉइस्चराइज़र, खासकर रूखी त्वचा के लिए.

इसे भी पढ़ें: मूड के साथ बालों का कलर बदलती है रिहाना, तीन बच्चे होने के बाद भी कैसी करती हैं बालों की केयर, यहां जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti Israel Attack On Israel | Mojtaba सच में घायल ? मौलाना का खुलासा | War News