नाश्ते में क्या बनाऊं? रोज की ये टेंशन खत्म! मिनटों में तैयार होगा ये स्वादिष्ट और हेल्दी खस्ता नाश्ता

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि सुबह क्या बनाऊं? अगर हां, तो नीचे बताई गई ये आसान रेसिपी आपकी फेवरेट बन सकती है. स्वाद के साथ हेल्दी भी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
10 मिनट में बनने वाला नाश्ता क्या है?
NDTV

कभी-कभी सुबह-सुबह खाने का मन करता है, लेकिन फिर बात यहीं आकर रुक जाती है कि हेल्दी होगा या नहीं? यहां हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जिसे आप चाय के साथ सुबह-सुबह बनाकर खा सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में कुरकुरा, चटपटा होता है, बल्कि जल्दी से तैयार भी हो जाता है. गेहूं के आटे, सूजी और आलू से बनने वाले इस स्नैक की रेसिपी हाल ही में डिजिटल क्रिएटर @Shyamlis Kitchen ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी स्टेप-बाय-स्टेप शेयर की है.

यहां देखिए इस स्‍वाद‍िष्‍ट रेस‍िपी का वीडियो...

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

सामग्री

आटा तैयार करने के लिए

  • गेहूं का आटा (½ कप)
  • सूजी (½ कप बारीक)
  • अजवाइन (¼ छोटी चम्मच)
  • चिली फ्लेक्स (½ छोटी चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • हरा धनिया (1 बड़ा चम्मच बारीक कटा)
  • तेल (1 बड़ा चम्मच)
  • पानी (लगभग ¼ कप)

बैटर के लिए

  • आटा-सूजी का मिश्रण (4 बड़े चम्मच)
  • पानी (लगभग ½ कप)

आलू मसाला के लिए

  • उबले हुए आलू (2 मैश किए हुए)
  • प्याज (1 छोटा बारीक कटा)
  • हरी मिर्च (1 बारीक कटी)
  • लहसुन (2-3 कली कद्दूकस या बारीक कटी)
  • हरा धनिया (1 बड़ा चम्मच)

मसाले

  • काली मिर्च पाउडर (¼ छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला (¼ छोटी चम्मच)
  • चाट मसाला (½ छोटी चम्मच)
  • नमक (¼ छोटी चम्मच)

तलने के लिए

  • तेल

बनाने का आसान तरीका क्या है?

स्टेप 1: आटा तैयार करें

  1. एक बाउल में गेहूं का आटा, सूजी, अजवाइन, चिली फ्लेक्स, नमक और हरा धनिया डालें.
  2. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  3. इसमें से 4 बड़े चम्मच मिश्रण निकालकर अलग रख दें.
  4. बाकी मिश्रण में तेल डालकर मिक्स करें.
  5. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मध्यम सख्त आटा गूंथ लें.
  6. आटे को 2-3 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.

स्टेप 2: घोल तैयार करें

  1. अलग रखे हुए आटा और सूजी का मिश्रण में पानी डालें.
  2. गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  3. इसे भी 2 मिनट के लिए रख दें.

स्टेप 3: आलू मसाला बनाएं

  1. मैश किए हुए आलू में प्याज, हरी मिर्च, लहसुन और हरा धनिया डालें.
  2. काली मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालें.
  3. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.

स्टेप 4: रोल तैयार करें

  1. तैयार आटे को बड़े पेड़े की तरह बेल लें.
  2. इसे रोटी से थोड़ा मोटा और जितना हो सके बड़ा बेलें.
  3. ऊपर तैयार आलू मसाला चारों तरफ बराबर फैला दें.
  4. अब एक किनारे से रोल करते हुए पूरी रोटी को रोल बना लें.
  5. दोनों किनारों को दबाकर बंद कर दें.

स्टेप 5: टुकड़े काटें

  1. रोल को लगभग 1 इंच के टुकड़ों में काट लें.
  2. हर टुकड़े को हल्के हाथ से दबाकर सेट कर लें.

स्टेप 6: फ्राई करें

  1. कढ़ाई में तेल गरम करें.
  2. हर टुकड़े को तैयार घोल में डुबोएं.
  3. घोल झाड़कर तेल में डालें.
  4. कम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  5. दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाकर निकाल लें.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ एक बार बनाया था, अब बार-बार बच्चे लंच बॉक्स में इसकी डिमांड करते हैं, नोट करें रेसिपी

Featured Video Of The Day
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे की भेंट चढ़ा मॉनसून सत्र

Topics mentioned in this article
10 Minutes Breakfast
10 Minutes Easy Breakfast Recipe
Suji Breakfast Recipes
Subah Jaldi Nashte Mein Kya Banaen