विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2017

'टीन च्वाइस अवॉर्ड्स' के लिए 'वंडर वुमन' गाल गडोट के साथ नॉमिनेट हुईं दीपिका पादुकोण

हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के लिए दीपिका पादुकोण 'टीन च्वाइस अवॉर्ड्स' में नॉमिनेट हुई हैं.

'टीन च्वाइस अवॉर्ड्स' के लिए 'वंडर वुमन' गाल गडोट के साथ नॉमिनेट हुईं दीपिका पादुकोण
नई दिल्ली: 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में अपनी भूमिका के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को 'टीन च्वाइस अवॉर्ड्स' में नामित किया गया है. ट्राफी के लिए उनके मुकाबले में 'वंडर वुमन' गाल गडोट है. ट्रिपल एक्स एजेंट सेरेना उंगर की अपनी भूमिका के लिए 31 वर्षीय दीपिका को च्वाइस एक्शन मूवी एक्ट्रेस श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है. इन अवॉर्ड्स के आधिकारिक ट्विटर पेज पर नामांकनों की तस्वीर पोस्ट की गई है.
फिल्म में उनके साथी कलाकर नीना दोबरेव और रूबी रोज को भी नामित किया गया है. जबकि मुख्य कलाकार विन डीजल को च्वाइस एक्शन मूवी स्टार श्रेणी में नामित किया गया है.

डीजे कारूसो ने हाल में पुष्टि की है कि फिल्म के सीक्वल में भी दीपिका होंगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Gal Gadot, XXx - The Return Of Xander Cage, Vin Diesel, Teen Choice Awards, Teen Choice Awards Deepika Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com