- 27 मई, 2013 को हुआ था अबराम खान का जन्म.
- करण जौहर ने दी अबराम खान को जन्मदिन की बधाई.
- सेरोगेसी के जरिए हुआ था शाहरुख-गौरी के छोटे बेटे का जन्म.
नई दिल्ली:
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं. शाहरुख को कई मौकों पर अपने तीनों बच्चों आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान के साथ देखा गया है. लेकिन शाहरुख की सबसे ज्यादा तस्वीरें छोटे बेटे अबराम खान के साथ वायरल हुई है. जो आज (27 मई) अपना चौथा जन्मदिन मना रहा हैं. बता दें, सेरोगेसी के जरिए अबराम का जन्म 27 मई, 2013 को हुआ था. वे शाहरुख और गौरी खान के सबसे छोटे बेटे हैं. फिल्ममेकर करण जौहर ने अबराम को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई दी है. करण ने अबराम की एक क्यूट फोटो शेयर की है, जिसमें वे पिता की गोद में बैठे दिखाई दे रहे हैं.
भले ही अबराम सिर्फ 4 साल के हों, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी पिता से कम नहीं है! उनकी हर एक पिक्चर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती है. शाहरुख और गौरी अक्सर बेटे अबराम के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं. क्रिकेट के ग्राउंड से लेकर फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर अबराम को देखा जा चुका है. एक नजर डालते हैं अबराम की सबसे क्यूट फोटोज पर...
कुछ दिनों पहले शाहरुख खान की फैमिली की तस्वीरें वायरल हुई थी. इन तस्वीरों में शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान, बड़े बेटे आर्यन खान, बेटी सुहाना और छोटे बेटे अबराम के साथ नजर आए थे. सभी ने नीले और सफेद कॉम्बिनेशन के कपड़े पहने थे. वहीं, फोटो में सेंटर में मौजूद अबराम के एक्सप्रेशन बेहद क्यूट नजर आए.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
AbRam Khan, Shah Rukh Khan, AbRam Khan Birthday, Gauri Khan, Aryan Khan, Suhana Khan