दीपिका पादुकोण एक्ट्रेस तो उनकी छोटी बहन अनीषा मशहूर गोल्फर हैं.
- दीपिका ने इंस्टाग्राम पर जारी किया बचपन के एक आर्टिकल की तस्वीर
- आर्टिकल में बहन अनीषा पादुकोण के साथ नजर आ रहीं दीपिका
- लाखों फैन्स के साथ रणवीर सिंह को भी पसंद आई दीपिका की यह तस्वीर
नई दिल्ली:
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (31) ने इंस्टाग्राम से जुड़े उनके 18.6 मिलियन फैन्स को अपने बचपन की एक झलक दिखाई. शुक्रवार को एक्ट्रेस ने एक न्यूजपेपर आर्टिकल की तस्वीर साझा की है, जिसमें वे छोटी बहन अनीषा पादुकोण के साथ दिखाई दे रही हैं. यह तस्वीर उस वक्त है कि जब दीपिका 12 और उनकी बहन 7 साल की थीं. फोटो में दीपिका और अनीषा सोफे पर बैठे हुए हैं, पीछे दीवार पर उनके फेवरेट स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो और उनकी बहुचर्चित फिल्म 'टाइटैनिक' की फोटो लगी हुई है. साथ ही दीपिका और अनीषा की अन्य तस्वीरें दिखाई दे रही हैं.
दीपिका पादुकोण की फोटो पर रणवीर सिंह का रिएक्शन..
लगभग 19-20 साल पुराने इस आर्टिकल में दीपिका ने बताया कि सोफा-कम-बेड घर में उनकी सबसे पसंदीदा जगह है. पढ़ाई, संगीत सुनते या दोस्तों से बात करते वक्त वे इसी जगह पर बैठना पसंद करती हैं. जबकि कम्प्यूटर अनीषा को बेहद पसंद है, अपना ज्यादातर वक्त वे कम्प्यूटर के साथ बिताती हैं. गौरतलब है कि, मशहूर बैडमेंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बड़ी बेटी दीपिका ग्लोबल एक्ट्रेस, जबकि अनीषा मशहूर गोल्फर हैं.
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर को अब तक साढ़े पांच लाख से ज्यादा लाइक्स और ढाई हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं. लाखों फैन्स के साथ दीपिका के कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह को भी यह तस्वीर काफी पसंद आई, उन्होंने दीपिका की इस तस्वीर पर अपना रिएक्शन भी दिया. बताते चलें कि, अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी साधने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे की तस्वीरों पर रिएक्शन देना नहीं भूलते.

लगभग 19-20 साल पुराने इस आर्टिकल में दीपिका ने बताया कि सोफा-कम-बेड घर में उनकी सबसे पसंदीदा जगह है. पढ़ाई, संगीत सुनते या दोस्तों से बात करते वक्त वे इसी जगह पर बैठना पसंद करती हैं. जबकि कम्प्यूटर अनीषा को बेहद पसंद है, अपना ज्यादातर वक्त वे कम्प्यूटर के साथ बिताती हैं. गौरतलब है कि, मशहूर बैडमेंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बड़ी बेटी दीपिका ग्लोबल एक्ट्रेस, जबकि अनीषा मशहूर गोल्फर हैं.
आखिरी बार फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में नजर आईं दीपिका फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावति' की शूटिंग कर रही हैं. 'पद्मावति' में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे.
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
लेखक के बारे में
पूजा साहू
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Deepika Padukone, Anisha Padukone, Deepika Padukone Childhood Photo, Deepika Padukone Anisha Padukone, Padmavati, Ranveer Singh