- सेल्फी को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा
- हेटर्स ने प्रियंका पर लगाया लिप-सर्जरी का आरोप
- नाक और छोटी ड्रेस की वजह से पहली भी हो चुकीं ट्रोल
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को अपनी एक क्लोज-अप तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की. सेल्फी में बेहद खूबसूरत दिख रहीं प्रियंका को इस तस्वीर पर साढ़े पांच से ज्यादा लाइक्स और 3000 से अधिक कमेंट्स मिले. कुछ लोगों ने प्रियंका की इस तस्वीर को बेहद खूबसूरत और हॉट बताया तो कुछ यूजर्स इसे ट्रोल करने से पीछे नहीं हटे. इंस्टाग्राम यूजर्स ने प्रियंका के होठों को लेकर कई कमेंट्स किए. प्रियंका ने कभी भी सर्जरी की बात को स्वीकारा नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया कि उन्होंने होठ की सर्जरी करवाई है. फोटो के कमेंट सेक्शन में हेटर्स ने लिखा कि उनकी सर्जरी ठीक तरीके से नहीं हुई है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब प्रियंका ट्रोल हुई हैं. कुछ दिनों पहले वह अपनी नाक और ड्रेस को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं.
पिछले दिनों प्रियंका ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर जारी की थी, इस फोटो पर लोगों ने कहा था कि उन्होंने नाक की सर्जरी करवाई है.फोटो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, #NoseJobWentWrong.
2 महीने पहले जब प्रियंका बर्लिन में हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' का प्रमोशन करने गई थीं, तब उनकी मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से हुई थी. मोदी के साथ प्रियंका द्वारा साझा गई फोटो ट्रोलिंग का शिकार हुई थी. इसमें यूजर्स ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा को पीएम से मुलाकात करते वक्त इतनी छोटी ड्रेस नहीं पहननी थी.
ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए प्रियंका ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा ने शॉर्ट ड्रेस पहन रखी गई. तस्वीर के बारे में प्रियंका ने लिखा था कि यह उनके जीन्स में है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
पूजा साहू
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Trolled, Priyanka Chopra Surgery, Bollywood Actress Surgery, Priyanka Chopra Lip Surgery