विज्ञापन
This Article is From May 16, 2017

टीवी पर आमने-सामने आए नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला, इंस्टाग्राम पर मामला संभालने की कोश‍िश...

अब खबरें आई हैं रिएलिटी शो के दो सितारों की. इस बार विवाद का धूंआ उठा कई रिएलिटी शो जीत कर टीवी पर अपनी अलग पहचान बना चुके प्रिंस नरूला और नेहा धूपिया के बीच. हालाकि नेहा ने समझदारी दिखाते हुए इसे आग में बदलने से बचा लिया. 

टीवी पर आमने-सामने आए नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला, इंस्टाग्राम पर मामला संभालने की कोश‍िश...
टीवी की दुनिया में एक कई बार साथ काम करते करते कलाकारों के बीच आपसी विवाद की खबरें आती हैं. कुछ समय पहले ही कॉमेडी की दुनिया के दो सितारों कपिल और सुनील के बीच विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. अब खबरें आई हैं रिएलिटी शो के दो सितारों की. इस बार विवाद का धूंआ उठा कई रिएलिटी शो जीत कर टीवी पर अपनी अलग पहचान बना चुके प्रिंस नरूला और नेहा धूपिया के बीच. हालाकि नेहा ने समझदारी दिखाते हुए इसे आग में बदलने से बचा लिया. 

हुआ यूं कि प्रिंस नरूला ने एक लाइव शो के दौरान नेहा धूपिया को दिया एक ऐसा जवाब, जिसने उनको चुप करा दिया. प्रिंस ने अपने शो की को-जज नेहा धूपिया के करियर पर ही उंगली उठा दी. जी हां, दरअसल, एक शो में एक टास्क के दौरान नेहा ने प्रिंस की टीम को टारगेट करते हुए कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि आज एक टीम हार जाए. 
 


प्रिंस को यह भांपते देर नहीं लगी कि नेहा उन्हीं के बारे में बात कर रही हैं. शो में नेहा ने कहा कि ''प्रिंस आप रोडीज, बिग बॉस जीत चुके हो. आपको प्लानिंग करना अच्छी तरह आता है.'' पहले से ही मामले के समझ चुके प्रिंस पलटवार करने से नहीं चूके और उन्होंने भी नेहा को जवाब देते हुए कहा- ''मैं जानता हूं कि मैंने क्या काम किया है. कम से कम लोगों ने मेरा काम देखा तो है, लोगों को पता है कि मैंने क्या किया है.'' इस बात का इशारा सीधे नेहा के करियर की तरफ था. नेहा भी इसे समझ गईं और बात का न बढ़ाते हुए कहा कि ''मैं चुप रहकर अपना सम्मान बचाना चाहूंगी. इस बारे में आगे बात न करना ही सही है.''
 


बहरहाल मामले को मीडिया पर बढ़ता देख प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम पर नेहा का एक वीडियो साझा किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने नेहा की तारीफ करते हुए उन्हें अपनी क्यूट बहन बताया है और उनके प्रति अपने प्यार का इजहार भी किया है- 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince Narula, Prince Narula Tv Show, Prince Narula Bado Bahu, Prince Narula Wins Bigg Boss, Neha Dhupia's Career, Neha Dhupia, Neha Dhupia Actress, Neha Dhupia Career, Neha Dhupia Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com