जस्टिन बीबर का ‘वेयर आर यू नाउ’ है हनी सिंह का फेवरेट ट्रेक.
भारत में संगीत प्रेमियों के बीच हर ओर कैनेडियन पॉपस्टार जस्टिन बीबर के चर्चे हैं. इस बीच जाने माने रैपर हनी सिंह ने भी जस्टिन को लेकर अपने मन की बात साझा की और खुलासा किया कि बीबर का कौन सा ट्रेक उनके दिल के सबसे करीब है. हनी सिंह ने बताया है कि जस्टिन बीबर का ‘वेयर आर यू नाउ’ उनका फेवरेट ट्रेक है. 34 साल के गायक हनी सिंह ने कहा ‘’मुझे स्क्रिल्लेक्स, डिप्लो और बीबर इस गीत मे बेहद पसंद हैं, वह नई वोकल टोन के साथ ऊपर बढ़ रहे हैं और इस गीत के बोल भी बहुत अच्छे हैं. स्क्रिल्लेक्स, डिप्लो ने इसे बहुत खूबसूरती से तैयार किया है.’’ हनी सिंह ने अपने गीतों और रैप से युवाओं के दिल और बॉलीवुड में जगह बनाई है. जस्टिन अपने 'पर्पज टूर' के तहत भारत आए हैं. यह पहली बार है जब बीबर अपने कॉन्सर्ट के लिए भारत आए हैं.
भारत में जस्टिन बीबर का कॉन्सर्ट आज नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है. बीबर को लाइव देखने के लिए 45000 से ज्यादा लोगों के स्टेडियम में उमड़ने की उम्मीद है.
वहीं मुंबई पुलिस भी सुरक्षा के लिए काफी सतर्क है. पुलिस ने स्टेडियम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 25 अधिकारियों के साथ 500 कर्मियों को तैनात किया है. इस कॉन्सर्ट में कई बॉलीवुड सितारे नजर आएंगे.
जस्टिन आज जब भारत पहुंचे, तो यहां उनकी सुरक्षा का जिम्मा सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को दिया है. शेरा इससे पहले जैकी चैन की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Justin Bieber, Justin Bieber India, Justin Bieber Music, Justin Bieber Purpose Tour India, Where Are You Now, Yo Yo Honey Singh