विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2017

अपनी अटपटी हिंदी में जैकलीन फर्नांडिस ने तापसी पन्नू को ऐसे किया बर्थडे विश

तापसी के बर्थडे पर जैकलीन ने अपना एक वीडियो और तापसी के साथ फोटो पोस्‍ट किया है. इस वीडियो में जैकलीन हिंदी पढ़ती नजर आ रही हैं.

अपनी अटपटी हिंदी में जैकलीन फर्नांडिस ने तापसी पन्नू को ऐसे किया बर्थडे विश
  • जैकलीन ने इंस्‍टाग्राम पर तापसी को कहा हैप्‍पी बर्थडे
  • जैकलीन ने पोस्‍ट किया हिंदी बोलते हुए अपना वीडियो
  • आज 30 साल की हो गई हैं तापसी पन्नू
नई दिल्‍ली: साउथ इंडियन फिल्‍मों से लेकर बॉलीवुड तक में छा गईं एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू का आज बर्थडे है. वैसे तो तापसी को अपने बर्थडे पर कई सारी बधाइयां मिल रही हैं, लेकिन इस बीच उन्‍हें अपनी नई 'जुड़वा 2' को-स्‍टार जैकलीन फर्नांडिज से काफी दिलचस्‍प अंदाज में बधाई मिली है. शुरुआत में खबरें थीं कि इन दोनों एक्‍ट्रेस के बीच में आपस में सब कुछ ठीक नहीं है और यह दोनों सेट पर एक दूसरे से काफी कटी-कटी रहती हैं. लेकिन इन खबरों के बाद से दोनों ही एक्‍ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई फोटो साथ में पोस्‍ट कर इन सारी अटकलों को गलत ठहरा दिया. अब तापसी के बर्थडे पर जैकलीन ने अपना एक वीडियो और तापसी के साथ फोटो पोस्‍ट किया है. इस वीडियो में जैकलीन हिंदी पढ़ती नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: हॉट दिशा पटानी को लाइम लाइट की आदत पड़ने में लगेगा टाइम

तापसी को बर्थडे विश करते हुए जैकलीन ने लिखा है, 'एक प्‍यारे से शख्‍स के लिए जिसके साथ मैंने 'जुड़वा 2' की शूटिंग की है. पंजाबी क्‍लासे से लेकर बहुत सारा केक खाने तक... जन्‍मदिन की तुम्‍हें ढेर सारी शुभकामनाएं तापसी'. अपने इस वीडियो में जैकलीन हिंदी पढ़ती नजर आ रही हैं.
 


यह भी पढ़ें: 'बाहुबली' की इस एक्‍ट्रेस से को-एक्‍टर ने की बदसलूकी तो जड़ा थप्‍पड़

बॉलीवुड की 'पिंक' एक्ट्रेस तापसी पन्नू आज अपना 30वां जन्‍मदिन मना रही हैं. फिल्‍म 'जुडवा 2' में तापसी, जैकलीन और वरुण धवन की त‍िकड़ी नजर आएगी. पहले लंदन और अब हाल ही में इस फिल्‍म की टीम मॉरिशस से शूटिंग खत्म कर लौटी है. मीडिया में खबरें थीं कि फिल्म की दोनों हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू के बीच कोल्ड-वॉर है और ये दोनों एक-दूसरे से आंख मिलाना भी पसंद नहीं करतीं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ही एक्ट्रेस ने शूटिंग शेड्यूल कुछ इस तरह बनवाया है कि इन्हें एक-दूसरे से मिलना ही न पड़े. लेकिन एक बार जब तापसी छोटे से हिस्से की शूटिंग के लिए सेट पर आईं. तब दोनों ने ही समान तौर पर हाय-हैलो कहा और बाकी वक्त एक दूसरे से बात करने से बचती नजर आईं.

यह भी पढ़ें: यह क्‍या! आयुष्‍मान खुराना और कृति सेनन बन गए 'बिन बुलाए बाराती'

हालांकि इन खबरों के बाद तापसी और जैकलीन द्वारा पोस्‍ट किए गए कई वीडियो और फोटो ने इन सारी खबरों की हवा निकाल दी थी. 'जुड़वा 2' साल 1997 की हिट फिल्म 'जुड़वा' का सीक्वल है जिसमें सलमान दोहरी भूमिका में थे. फिल्म की इस दूसरी कड़ी में सलमान खान की जगह अब वरण धवन नजर आएंगे.

VIDEO: ये फिल्‍म नहीं आसां : अभिनेत्री तापसी पन्‍नू से खास मुलाकात...



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taapsee Pannu Actress, Taapsee Pannu Birthday, Jacqueline Farnandez
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com