मुंबई:
मुंबई में मिस एशिया पैसिफिक बनीं भारत की सृष्टि राणा के क्राउन को जब्त कर लिया गया है। कस्टम के एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सृष्टि के क्राउन को जब्त किया है।
सृष्टि के मिस एशिया पैसिफिक के क्राउन में हीरे लगे हैं, जिसका मूल्यांकन होना है। इसके मूल्यांकन के बाद इस पर लगाई जाने वाली ड्यूटी तय होगी।
दरअसल, क्राउन पर लगाई जाने वाली ड्यूटी को चुकाने के बाद ही क्राउन वापस किया जाएगा। सृष्टि राणा दक्षिण कोरिया से मुंबई वापस लौट रही थीं।