श्रीलंका संकट: विरोध की शुरुआत से राष्ट्रपति राजपक्षे के भागने तक, जानिए आखिर कब क्या-क्या हुआ

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
श्रीलंका में बढ़ा विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली:

श्रीलंका का संकट दिन पर दिन गहराता ही जा रहा है. पहले ऐसी खबर आ रही थी कि श्रीलंका में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे 13 जुलाई यानी बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन वो इस्तीफा देने से पहले ही देश छोड़कर भाग गए. राष्ट्रपति के देश से भागने की खबर फैलने के साथ ही गुस्साए विरोध प्रदर्शनकारी गोटाबाया के खिलाफ नारे लगा रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इन सब के बीच सेना ने लोगों से शांत रहने की मांग की है. आइये जानते हैं अप्रैल से जुलाई के बीच श्रीलंका में कैसे विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हुआ और कैसे राष्ट्रपति राजपक्षे को देश से भागना पड़ा...

  1. 1 अप्रैल, 2022 - राष्ट्रपति राजपक्षे ने आपातकाल की घोषणा की; विरोध प्रदर्शनों के बीच सुरक्षाबल संदिग्धों को गिरफ्तार और हिरासत में ले सकते हैं
  2. 3 अप्रैल, 2022 - श्रीलंका मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों का इस्तीफा, राष्ट्रपति राजपक्षे और पीएम महिंदा राजपक्षे अलग-थलग
  3. 5 अप्रैल, 2022 - राष्ट्रपति ने बहुमत खोया, वित्त मंत्री अली साबरी ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफा दिया
  4. 10 अप्रैल, 2022 - श्रीलंका के डॉक्टरों का कहना है कि जीवनरक्षक दवाएं खत्म होने की ओर
  5. 12 अप्रैल, 2022 - कच्चा माल आयात के लिए विदेशी मुद्रा खत्म, 51 अरब डॉलर का विदेशी ऋण नहीं चुका पाया देश
  6. 19 अप्रैल, 2022 - पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी को मार डाला, कई हफ्तों तक सरकार विरोधी प्रदर्शनों में पहली हताहत
  7. Advertisement
  8. 9 मई, 2022 - सरकार समर्थकों की भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमला किया; 9 की मौत, सैकड़ों घायल। महिंदा राजपक्षे का पीएम पद से इस्तीफा
  9. 10 मई, 2022 - लूटपाट या "जीवन को नुकसान पहुंचाने" में शामिल किसी भी व्यक्ति को देखते ही गोली मारने का आदेश
  10. Advertisement
  11. 10 जून, 2022 - यूएन ने श्रीलंका में गंभीर मानवीय संकट की चेतावनी दी; तीन-चौथाई से अधिक आबादी के समक्ष संकट
  12. 27 जून, 2022 - ईंधन की बिक्री निलंबित, सरकार का कहना है कि पेट्रोल-डीजल खत्म होने की कगार पर
  13. Advertisement
  14. 1 जुलाई, 2022 - आईएमएफ ने श्रीलंका को कीमतों पर लगाम लगाने को कहा, मुद्रास्फीति 9वें महीने रिकॉर्ड ऊंचाई पर
  15. 9 जुलाई, 2022 - प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास में घुसे, गोटाबाया राजपक्षे भाग गए, पीएम विक्रमसिंघे के घर आगजनी
  16. 13 जुलाई, 2022 - राष्ट्रपति राजपक्षे सैन्य विमान से मालदीव रवाना, कोलंबो में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, आपातकाल घोषित
Featured Video Of The Day
जब यूपी में टमाटर के लिए लगी "Z+ सिक्योरिटी'
Topics mentioned in this article