Chandra Darshan 2025 Time: आज किस समय होगा चंद्र दर्शन, जानें पूजा विधि, मंत्र और उसके लाभ

Chandra Darshan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस चंद्रमा को मन और माता का कारक माना गया है, उसके दर्शन का क्या महत्व होता है? आज किस समय होगा चंद्रोदय? चंद्र देवता की पूरी पूजा विधि, मंत्र, महाउपाय और उससे होने वाले बड़े लाभ के बारे में विस्तार से जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Chandra Darshan 2025 Date and time: ज्योतिष में सूर्य (Sun) जहां आपकी आत्मा, सेहत, सौभाग्य, पिता आदि का कारक है तो वहीं चंद्रमा (Moon) आपके मन, माता, और भावनाओं आदि का कारक है. यही कारण है कि हिंदू धर्म में जितना सूर्योदय के समय भगवान भास्कर के दर्शन करने का महत्व है, उतना ही चंद्रोदय के समय चंद्र देवता (Lord Chandrama) के दर्शन एवं पूजन का भी पुण्यफल माना गया है. पंचांग के अनुसार लोगों को आज 24 अगस्त 2025, रविवार के दिन चंद्र दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा. आइए जानते हैं कि आखिर चंद्र दर्शन करने से क्या लाभ होता है और क्या है इसकी पूजा विधि?

कब होगा चंद्र दर्शन (When is Chandra Darshan 2025)

पंचांग के अनुसार अत्यंत ही शुभ माना जाने वाला चंद्र दर्शन अगस्त महीने में 24 तारीख यानि आज रविवार के दिन होगा. भाद्रपद अमावस्या (Amavasya) के बाद चंद्र देवता आज पहली बार निकलेंगे. देश की राजधानी दिल्ली के समयानुसार चंद्र दर्शन का शुभ समय सायंकाल 06:51 से लेकर 07:29 बजे तक रहेगा. ऐसे में चंद्र देवता (Chandra Devta) की कृपा पाने के लिए लोगों को इसी शुभ घड़ी में उनका दर्शन और पूजन करना चाहिए. 

दीपावली कब है? धनतेरस से लेकर भाईदूज तक का देखें पूरा दिवाली कैलेंडर 2025, सिर्फ एक क्लिक में

चंद्र दर्शन की पूजा विधि (Chandra Darshan Puja Vidhi)

चंद्र दर्शन का पुण्यफल पाने के लिए आज शाम को स्नान करके सफेद रंग के कपड़े पहनें और चंद्र देवता का ध्यान करें. इसके बाद जिस समय चंद्र देवता का उदय हो उस समय उन्हें पहले दूध से फिर जल से या फिर दोनों को एक साथ मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए. इसके बाद चंद्र देवता की धूप-दीप से पूजा करें.

चंद्र दर्शन की पूजा में चंद्र देवता को विशेष रूप से सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं. यदि संभव हो तो चंद्र देवता को खीर का भोग लगाना चाहिए. चंद्र दर्शन वाले दिन चंद्रमा के मंत्रों का जाप करने का बहुत ज्यादा पुण्यफल माना गया है. ऐसे में आज आप ॐ सों सोमाय नम: अथवा ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम: मंत्र (Chandrama ka Mantra) का जप रुद्राक्ष की माला से करें. 

साल 2025 में कब-कब होगा चंद्र दर्शन (Chandra Darshan 2025 Dates)

सितंबर महीने में कब होगा चंद्र दर्शन - 23 सितंबर 2025 को शाम 06:16 से 06:53 बजे के बीच
अक्टूबर महीने में कब होगा चंद्र दर्शन - 23 अक्टूबर 2025 को शाम 05:43 से 06:29 बजे के बीच
नवंबर महीने में कब होगा चंद्र दर्शन - 22 नवंबर 2025 को शाम 05:25 से 06:39 बजे के बीच
दिसंबर महीने में कब होगा चंद्र दर्शन - 21 दिसंबर 2025 को शाम 05:29 से 06:24 बजे के बीच

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Greater Noida Dowry Case: Scorpio, बुलेट... सब दिया, निक्की के परिवार ने सुनाई खौफनाक आपबीती