Weekly Horoscope 23 to 29 March 2026 for 12 Zodiac Sign: सप्ताह की शुरुआत होते ही एक बार फिर हर आदमी अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने और उसमें मनचाही सफलता पाने के लिए प्रयास करना प्रारंभ कर देता है. हर दिन सुबह की आशा भरी शुरुआत हो या फिर दिन भर की भागदौड़ के बाद मिलने वाले फल, हर कोई जानना चाहता है कि उसका आने वाला समय कैसा बीतेगा? उसके हिस्से में कब और कितनी सफलता आएगी? मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में आपकी या फिर आपके अपनों की किस्मत का सितारा कितना चमकेगा, जानने के लिए आइए पढ़ते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल.
मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य के प्रति आप सावधान रहें. क्रोध करने से बचें. अधिक क्रोध आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण रिश्तों में दरार भी आ सकती है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और इनकम में कमी देखने को मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा. व्यापारियों के लिए समय कुछ कमजोर रहेगा. बुरे समय को निकल जानें, उसके बाद व्यापार में धन का निवेश करें. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपके अधिकारी आपकी बहुत अधिक तारीफ करेंगे, प्रेम संबंधों को लेकर बात करें, आप अपने प्रिय पात्र को कोई गिफ्ट दे सकते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं आएगा. वैवाहिक संबंधों में लड़ाई झगड़े से दूर रहने की कोशिश करें. विद्यार्थियों का जीवन परिवार पर निर्भर रहेगा. परिवार के माहौल के अनुसार ही आपको पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है.
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा. सेहत के प्रति थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है. पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. इलाज में कोताही न बरतें और समय पर इलाज कराएं. आर्थिक स्थिति बहुत अधिक बढ़िया रहेगी और आमदनी को बढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी. व्यापारी मल्टीनेशनल ब्रांड से जुड़कर कार्य करेंगे तो उन्हें लाभ प्राप्त हो सकता है. नौकरी वाले जातकों के लिए ट्रांसफर की सूचना आ सकती हैं और आपका मन परेशान हो सकता है. प्रेमी जातक आज अपने दिल की बात अपने प्रेमी साथी को बता सकते हैं और आपका साथी आपके दिल की बात को स्वीकार करेंगा. वैवाहिक संबंधों में तनाव देखने को मिल सकता है. विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे नतीजे प्राप्त हो सकते हैं. कंपटीशन में सफलता प्राप्त करने में बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है. आपकी सेहत की बात करें तो आपको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. आप संतुलित भोजन का सेवन करें तथा खानपान में नियंत्रण बरतने का प्रयास करें. आर्थिक स्थिति को लेकर कोई थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आप अपनी बुद्धिमानी से कुछ पैसा ऐसी जगह लगा सकते हैं, जो आपके भविष्य में काम आएगा. व्यापारियों को एक्सपर्ट की सलाह मिल सकती है, जिससे व्यापार अच्छा चलेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा, परंतु बड़े अधिकारियों से किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें.
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और अपने आप को फिट रखने के लिए जिम वगैरह ज्वाइन करें अथवा मॉर्निंग वॉक करें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आप अपने धन को संचय करने की कोशिश कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में परिवार का सहयोग मिलेगा. व्यापारी अपने व्यापार को लेकर सावधान रहेंगे. आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा. नौकरी वाले जातकों को अपने कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों में आपके अपने प्रेमी के साथ निकटता बहुत अधिक बढ़ सकती है. गृहस्थ जीवन में अहम के कारण क्लेश हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है. टेक्निकल पढ़ाई करने वालों को मनचाही सफलता मिल सकती है.
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आपको इस सप्ताह सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार इत्यादि परेशान कर सकता है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आप अच्छे कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं. अपने परिवार पर धार्मिक कार्यों पर धन खर्च करने के बाद भी आप बचत कर सकते हैं. ओवरसीज बिजनेस करने वाले जातकों को फायदा होगा. सामान्य व्यापार वालों को घाटा हो सकता है. नौकरी करने वाले जातको के लिए समय बढ़िया रहेगा. प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी और एक दूसरे के प्रति आकर्षण का भाव उत्पन्न हो सकता है. वैवाहिक संबंधों में आप अपने जीवनसाथी की किसी परेशानी को दूर करने में उसकी सहायता कर सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. इस सप्ताह आपका पढ़ाई पर पूरा फोकस रहेगा.
कन्या (virgo)
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है. लापरवाही के कारण आपकी तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो यह सप्ताह उन्नति वाला रहेगा. आपको एक से अधिक सोर्स से इनकम हो सकती हैं. व्यापारियों को अधिक मुनाफा मिल सकता है और आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ सकता है. नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यस्थल में बेहतर माहौल रहेगा और उनका कार्य करने में मन लगेगा. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह आप अपने प्रेमी साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, परंतु किसी बात को लेकर विवाद भी हो सकता है. गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. कुछेक परेशानी के बावजूद छात्र वर्ग अपनी शिक्षा को पूरा करने में सक्षम रहेंगे.
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. इस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो तो आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूर रहेगी. आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आर्थिक स्थिति को लेकर सप्ताह के शुरुआत में इनकम अच्छी होगी, परंतु बाद में थोड़ी सी आमदनी में गिरावट हो सकती है. नौकरीपेशा जातकों की उनके कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक वैल्यू बढ़ सकती है. प्रेम संबंध के लिए समय अच्छा रहेगा. आप अपने प्रिय पात्र को किसी लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं और उनके साथ अधिक समय बिताएंगे. वैवाहिक संबंधों में दूसरे पर शक करने के कारण कुछ परेशानियां आ सकती हैं. व्यापारियों को अपने व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई को लेकर कुछ अस्थिर और असामान्य रहेग. जिसके कारण पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा.
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा लेकिन सेहत को लेकर इस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा. अधिक तेल मसाले वाले भोजन से दूर रहें अन्यथा पेट खराब हो सकता है. आर्थिक स्थिति के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है. व्यवसाय को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. किसी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने से पहले सोच विचार अवश्य करें. नौकरी वाले जातकों उनके कार्य क्षेत्र में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने प्रेमी साथी के साथ अकेले में समय बता सकते हैं. वैवाहिक संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. आप अपने ससुराल पक्ष के किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं. विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में रुकावट आने के बाद भी विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में सफलता प्राप्त करने का प्रयास करेंगे.
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. सेहत की बात करें पीने के पानी को लेकर सावधान रहे अन्यथा पेट खराब हो सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशानी वाला समय रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी. आमदनी में भी कमी हो सकती है. व्यापारी अपनी नई सोच के साथ अपने व्यापार में आगे बढ़ेंगे. नौकरी वाले जातकों का तबादला दूसरी जगह पर हो सकता है. प्रेम संबंधों में भी तनाव और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जिसके कारण आपसी झगड़े भी बढ़ सकते हैं. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी, परंतु घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का विशेष ख्याल रखें. आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. किसी प्रकार का वाहन खरीदने से बचें तथा प्रॉपर्टी का क्रय भी सोच-विचार कर करें. व्यवसाय के लिए यह सप्ताह बहुत अधिक अच्छा रहेगा. आपका बिजनेस ग्रोथ कर सकता है. नये क्षेत्र में आपका व्यापार आगे बढ़ सकता है. नौकरीपेशा जातक अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी के साथ कार्य करें और किसी प्रकार के विवाद से बचें. प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. गृहस्थ जीवन में आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद के साथ रहेंगे. विद्यार्थी वर्ग अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करते नजर आएंगे. उन्हें सफलता मिल सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में आपका नाम रोशन हो सकता है.
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो उसे लेकर आप संतुष्ट रहेंगे. सेहत के साथ आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी. हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं, परंतु इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापारियों को गवर्नमेंट सेक्टर में किसी योजना से बड़ा लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा वाले जातक अपने कार्यक्षेत्र में अपनी सहकर्मियों से सावधान रहें. प्रेम संबंधों को लेकर आपको आपके परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. आप अपने साथियों से अपने प्रिय पात्र को मिलवा सकते हैं. जीवनसाथी के सहयोग से वैवाहिक संबंधों में प्रेम बना रहेगा. विद्यार्थियों को किसी प्रकार के कंपटीशन में भाग लेने के लिए मेहनत करने की बहुत अधिक आवश्यकता है, अन्यथा आप शिक्षा के क्षेत्र में पीछे हो सकते हैं.
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा. आपको अपनी सेहत का बहुत अधिक ध्यान रखना होगा. इस सप्ताह आपको दांत या फिर पेट से जुड़ी पीड़ा सता सकती है. आर्थिक स्थिति को लेकर सप्ताह बढ़िया रहेगा. आपका बैंक बैलेंस बहुत अधिक बढ़ सकता है और आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आ सकता है. व्यापारियों को व्यवसाय में अपनी मेहनत का फल मिल सकता है. आपका व्यापार तरक्की कर सकता है. नौकरीपेशा वाले जातक अपने घमंड को दूर रखकर ही कार्य करें. प्रेम संबंधों को लेकर समय अच्छा रहेगा. आपके और आपके प्रिय पात्र के बीच बहुत अधिक रोमांस रहेगा. वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा. शिक्षा और ज्ञान को लेकर आपका समय अच्छा रहेगा. आप अपनी बुद्धि से हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)














