Vivah Muhurat 2026: 20 फरवरी से लेकर पूरे मार्च तक, यह रहेंगे शादी के मुहूर्त, जान लें तारीख

Vivah Muhurat 2026: साल 2026 में शादी के कई शुभ मुहूर्त हैं. विवाह मुहूर्त कैलेंडर के मुताबिक, इस साल 12 महीने में केवल 8 महीने ही विवाह का मुहूर्त है. इसमें जनवरी, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई शहनाई नहीं बजेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विवाह मुूहूर्त

Vivah Muhurat 2026: साल 2026 में शादी की शहनाइयां बजने का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए खुशखबरी है. फरवरी के उत्तरार्ध से लेकर मार्च के अंत तक विवाह के कई शुभ संयोग बन रहे हैं. अगर आप भी इस साल शादी की योजना बना रहे हैं, तो 21 फरवरी से लेकर पूरे मार्च महीने तक के इन सटीक शुभ मुहूर्तों की सूची आपके काम आ सकती है. आइए जानते हैं ग्रहों की स्थिति के अनुसार कौन सी तारीखें मंगल कार्य के लिए सबसे उत्तम रहेंगी. इस बात की जानकारी ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी ने दी है. 

यह भी पढ़ें: संस्कृति और धार्मिक आस्था को सहेजे हुए है सोनभद्र का शिवद्वार मंदिर, शिव-पार्वती के दर्शन से पूरी होती है हर मन्नत

2026 में शादी के मुहूर्त

साल 2026 में शादी के कई शुभ मुहूर्त हैं. विवाह मुहूर्त कैलेंडर के मुताबिक, इस साल 12 महीने में केवल 8 महीने ही विवाह का मुहूर्त है. इसमें जनवरी, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई शहनाई नहीं बजेंगी. ऐसे में जिन विवाह योग्य जातकों को 2026 में विवाह करना है, उनके लिए फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, नवंबर और दिसंबर में कई विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. अगर बात आज से मार्च तक की करें तो 1 माह में कुल 14 शादी मुहूर्त हैं. 

20 फरवरी से मार्च 2026 तक शुभ विवाह मुहूर्त

साल के दूसरे महीने यानी फरवरी में विवाह के सबसे अधिक 12 मुहूर्त थे. अब फरवरी में विवाह के लिए 20, 21, 24, 25 और 26 शुभ तिथियां शेष बची हैं. हालांकि, 24 फरवरी से होलाष्टक शुरू होने से 24, 25, 26 फरवरी को विवाह वर्जित हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें. वहीं, मार्च में विवाह के लिए 8 शुभ तारीखें हैं. 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12 तारीख शादी के लिए अच्छी हैं. बता दें कि, 15 मार्च से सूर्य देव मीन राशि में आएंगे तो फिर से खरमास लग जाएगा. उसके बाद सूर्य देव 14 अप्रैल को मेष राशि में आएंगे, उसके साथ खरमास खत्म होगा और खरमास के बाद ही मुहूर्त मिलेगा.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Lawrence की 'Lady Don' के बाद Police ने Boby Kabootar को किया Arrest | Breaking | Top News | NDTV
Topics mentioned in this article