Vastu Tips: घर की छत पर चिड़ियों को दाना डालना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Benefits of Feeding Birds: वास्तु शास्त्र में चिड़ियों को दाना-पानी देना शुभ माना जाता है, लेकिन छत पर गंदगी जमा होने से परेशानी हो सकती है. जानें पक्षियों को दाना डालने की सही जगह, इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और जरूरी सावधानियां.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वास्तु शास्त्र में चिड़ियों को दाना-पानी देना शुभ माना जाता है.
ndtv

घर की बालकनी या छत पर सुबह-सुबह चिड़ियों की चहचहाहट सुनना कई लोगों को सुकून देता है. बहुत से लोग पक्षियों के लिए दाना-पानी रखकर उनकी मदद भी करते हैं. इसे बेजुबान जीवों के प्रति दया और सेवा भाव से जोड़कर देखा जाता है. वहीं, वास्तु शास्त्र में पक्षियों को दाना डालने से जुड़ी कुछ मान्यताएं भी प्रचलित हैं. माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बना रह सकता है. लेकिन क्या घर की छत पर चिड़ियों को दाना डालना हमेशा सही होता है. क्या ऐसा करने से वास्तु दोष भी हो सकता है. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं कि इस बारे में वास्तु की मान्यताएं क्या कहती हैं और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

चिड़ियों को दाना डालने के क्या हैं वास्तु लाभ

वास्तु की मान्यताओं के अनुसार, पक्षियों को दाना-पानी देना शुभ माना जाता है. इसे दया, सेवा और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. कुछ मान्यताओं में कहा जाता है कि नियमित रूप से पक्षियों को भोजन देने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होता है. वहीं, कुछ धार्मिक मान्यताओं में सात तरह के अनाज यानी सप्तधान्य पक्षियों को खिलाने को शनि, राहु और केतु से जुड़े कष्टों की शांति के लिए किया जाने वाला उपाय बताया जाता है. हालांकि, इन उपायों से ग्रहों के दोष दूर होने या आर्थिक स्थिति सुधरने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

छत पर दाना डालने से कब हो सकती है परेशानी

वास्तु की कुछ मान्यताओं में घर की छत को राहु से जोड़कर देखा जाता है. इनके अनुसार, छत पर पक्षियों की वजह से लगातार गंदगी जमा होना ठीक नहीं मााना जाता है. खासकर कबूतरों की बीट और बिखरे हुए दाने अगर लंबे समय तक साफ न किए जाएं, तो परेशानी बढ़ सकती है. व्यावहारिक रूप से भी पक्षियों की बीट और जमा गंदगी से बदबू, कीटाणुओं और सफाई से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए छत पर दाना डालने के बाद उस जगह को साफ रखनाा जरूरी है. इसे आर्थिक नुकसान या ग्रह दोष का निश्चित संकेत नहीं मानना चाहिए.

ये भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले दिन होती है शैलपुत्री मां की पूजा, यहां पढ़ें मां शैलपुत्री की आरती

चिड़ियों को दाना डालने की कौन सी है सही जगह

अगर आप पक्षियों को दाना खिलाना चाहते हैं तो बालकनी, आंगन या किसी सुरक्षित खुली जगह पर साफ बर्तन में दाना-पानी रख सकते हैं. ऐसी जगह चुनें जहां पक्षियों को आासानी से भोजन मिले और आसपास गंदगी न फैले.

Advertisement

दाना डालते समय इन बातों का रखें ध्यान

पक्षियों को ताजा पानी दें और उनके लिए उपयुक्त अनाज रखें. बचे हुए दाने और बीट नियमित रूप से साफ करें. दाना ऐसी जगह न रखें जहां से फिसलने, गिरने या अन्य किसी दुर्घटना का खतरा हो. धार्मिक मान्यता अपनी जगह है, लेकिन पक्षियों की मदद करते समय साफ-सफााई और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना सबसे जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: आज से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि, पंडित जी से जानें नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनें

Advertisement
Featured Video Of The Day
अखिलेश यादव 12 बजे तक अली-अली बोलते हैं, फिर बजरंग बली: NDTV कृषि संवाद में ओपी राजभर

Topics mentioned in this article
Vastu Shastra
Vastu Shastra At Home
Vastu Tips For Money