Vastu Tips: ऑफिस बैग में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, जीवन में आ जाएगी नेगेटिविटी, रुक सकती है तरक्की

Vastu Tips for Office Bag: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस बैग में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऑफिस बैग में क्या न रखें?

Office Bag Vastu Tips: ऑफिस बैग में अधिकतर लोग फाइलों और गैजेट्स के अलावा कुछ ऐसी चीजें रखना शुरू कर देते हैं जिसका प्रभाव सीधा तौर पर जीवन पर पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार बैग में रखी चीजों का प्रभाव व्यक्ति के प्रोफेशनल लाइफ और सफलता पर सीधा पड़ता है. ऐसे में बैग में रखी कुछ चीजें न केवल नेगेटिविटी आकर्षित कर सकती हैं बल्कि बने बनाए काम भी बिगाड़ सकती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस बैग में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं... 

यह भी पढ़ें: Somnath Amrit Mahotsav: सोमनाथ की 75वीं वर्षगांठ का आज ऐतिहासिक समारोह, जानिए इस मंदिर का इतिहास

1. खराब पेन

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस बैग में टूटी, सूखी और खराब पेन नहीं रखना चाहिए. इससे न केवल वास्तु शास्त्र पैदा होता है बल्कि काम में भी बाधाएं आना शुरू हो जाती हैं. ऐसे में अगर आपके बैग में ऐसा पेन रखा है तो तुरंत निकाल दें. इसके साथ ही बैग में हमेशा सही कलम रखें.

2. बचा हुआ खाना

कई लोग लंच करने के बाद अपना बचा हुआ या बासी खाना ऑफिस बैग में रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार ये अशुभ माना जाता है. इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है. ऐसे में बैग में केवल ताजा खाना रखें और बचा हुआ खाना रखने से बचें.

3. फटे-पुराने कागजात

ऑफिस बैग में फटे-पुराने कागजात रखना बेहद अशुभ माना जाता है. इससे करियर में रुकावटें पैदा हो सकती हैं और ग्रोथ धीमी पड़ सकती है. इसके साथ ही आपकी तरक्की भी रुक सकती है. ऑफिस बैग में कभी भी पुराने कागज या रसीदें न रखें और हर हफ्ते साफ करें.

Advertisement

4. धारदार चीजें

ऑफिस बैग में चाकू, ब्लेड, कैंची जैसी धारदार चीजें रखने से बचना चाहिए. इससे आपके जीवन में तनाव आ सकता है. ऐसे में अगर जरूरी है तो इन चीजों को अलग से पैक करके बैग में रखें ताकि इनकी नेगेटिविटी आपके जीवन पर सीधा असर न डाले.

5. कचरा न रखें

ऑफिस बैग में बेकार पेपर, चॉकलेट रैपर, टूटे क्लिप जैसी खराब चीजें रखने से बचना चाहिए. वास्तु शास्त्र कचरे और खराब चीजों से जीवन में नेगेटिविटी आ सकती है. साथ ही नियमित रूप से अपने बैग की साफ-सफाई करते रहें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Shiv Puja Tips: शिव पूजा करने वाले साधकों को जरूर पता होना चाहिए ये सात जरूरी नियम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Somnath Amrit Mahotsav | सोमनाथ मंदिर में PM Modi की शिव अराधना, विशेष पूजा में हुए शामिल
Topics mentioned in this article