Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 26 February 2026: तुला राशि का काम करेगा गुडलक और धनु को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना भी राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 26 February 2026: आज गुरुवार के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में हैं, जिसके कारण आज कन्या राशि वालों को कारोबार में लाभ और करियर में प्रगति मिलेगी और तुला राशियों को अपनों से सुखद समाचार मिलने की संभावना है. आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें 26 फरवरी 2026 का पूरा राशिफल.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 26 February 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 26 फरवरी 2026 का पूरा राशिफल.
NDTV

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 26 February 2026: आज फाल्गुन मास के शुक्लपक्ष की दशमी ​तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में हैं, जिसके कारण आज कन्या, तुला और धनु राशि के लिए पूरा दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज गुरुवार के दिन इन राशियों का गुडलक पूरी तरह से काम करेगा. आज जहां कन्या और तुला राशि को करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी और लाभ के साथ मनचाही प्रगति मिलेगी तो वहीं वृषभ, कर्क और सिंह राशियों को सावधानी से अपने काम करने की आवश्यकता रहेगी. आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा बृहस्पतिवार, जानने के लिए पढ़ें 26 फरवरी 2026, गुरुवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आपके विचार स्थिर नहीं होने से आप उलझन में रह सकते हैं. बिजनेस या नौकरी में प्रतियोगिता का माहौल रहेगा. आप सफलतापूर्वक उससे बाहर आ सकेंगे. नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी. किसी छोटी यात्रा होने की संभावना है. किसी बौद्धिक या लेखन सम्बंधी प्रवृत्ति के लिए दिन अच्छा है. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगा. जीवनसाथी के साथ कोई पुराना विवाद दूर हो सकता है.

वृषभ (Taurus)

चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. उलझनपूर्ण मानसिकता के कारण महत्वपूर्ण अवसर खो सकते हैं. नए काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है. कार्यस्थल पर आज आपको केवल अपने काम से काम रखना चाहिए. दूसरों के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप आपकी मानहानि का कारण बन सकता है. जिद्दी स्वभाव के कारण किसी से मतभेद हो सकता है. दोपहर के बाद मीठी वाणी से आप किसी को भी आकर्षित कर सकेंगे. आपके परिवार में शांति बनी रहेगी. वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकेंगे. विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकेंगे.

मिथुन (Gemini)

चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज भाग्यवृद्धि का दिन है. स्वादिष्ट और उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी. आज आप अपने लिए नए वस्त्र और आभूषण खरीदने या पहनने में व्यस्त रहने वाले हैं. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. धन का अनावश्यक व्यय न हो, इसका ध्यान रखें. उपहार मिलने से मन आनंदित होगा. नेगेटिव विचारों को मन में न आने दें, अन्यथा आपके काम सफल होने में दिक्कत आएगी. परिवार के साथ उत्साहपूर्वक समय गुजरेगा. दोस्तों से लंबी बातचीत होगी.

कर्क (Cancer)

चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज ज्यादा खर्च हो सकता है. परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा. परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं. मन में अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी. मन दुविधायुक्त रहेगा. वाणी पर संयम रखें. किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है. बातों को स्पष्ट कर गलतफहमी दूर करने का प्रयास करेंगे, तो सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें.

सिंह (Leo)

चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है. ऐसे समय में मन की कमजोरी आपको लाभ से वंचित न कर दें, इसका ख्याल रखना पड़ेगा. मित्रों, परिजनों और बुजुर्गों से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोग समय पर अपना काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. व्यवसाय में उन्नति और आय में वृद्धि का योग है. दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता का अनुभव होगा. गृहस्थजीवन की चिंता दूर होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

Advertisement

कन्या (virgo)

चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. नए काम शुरू करने के लिए अपनी योजनाओं को अमल में लाएंगे. व्यापार में लाभ होगा. बकाया पैसों की वसूली हो सकेगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. पिता से लाभ होगा. परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा. गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा. सरकारी कामकाज पूरे होंगे. विद्यार्थी भी अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे. स्वास्थ्य में लापरवाहीपूर्ण रवैया ना रखें.

तुला (Libra)

चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आप नए काम शुरू करने का प्रयत्न करेंगे. बौद्धिक तथा साहित्य कामों में आपकी रुचि रहेगी. किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जा सकेंगे. विदेश के मित्रों या सगे- संबंधियों के समाचार मिलने से खुशी अनुभव करेंगे. ऑफिस में सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने की संभावना है. संतानों की चिंता रह सकती है. आज आपको किसी के साथ चर्चा या दलील में नहीं उतरना चाहिए.

Advertisement

वृश्चिक (Scorpio)

चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज का दिन बिना किसी जल्दबाजी के सावधानीपूर्वक व्यतीत करना पड़ेगा. नए काम की शुरुआत ना करें. आवेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं. समय पर आपको भोजन नहीं मिलेगा. किसी भी तरह के कानूनी मामलों से दूर रहें और नए संबंधों को विकसित करने से बचें. वाहन धीमे चलाकर दुर्घटना से बचें. मेडिटेशन से आपका तनाव दूर हो सकेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम फलदायी है.

धनु (Sagittarius)

चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आपका आज का दिन सुख और शांति में व्यतीत होगा. मित्रों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा. स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होंगे. किसी खास व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी. आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे. भागीदारी में लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा. उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा. कार्यस्थल पर अपना काम पूरा करने के लिए सीनियर्स की मदद की जरूरत पड़ सकती है.

Advertisement

मकर (Capricorn)

चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश और कीर्ति मिलेगी. आनंद की प्राप्ति होगी. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा. व्यापार के विकास की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है. धन लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आज विरोधियों को पराजित कर सकेंगे. कानूनी मामलों को लेकर आज कोई काम नहीं बन पाएगा. कोई पुराना जोड़ों का दर्द या आंख की तकलीफ दूर हो सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कुंभ (Aquarius)

चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आपकी वाणी तथा विचारों में जल्दी-जल्दी परिवर्तन होगा. इस दौरान एक जगह पर एकाग्र होकर काम करना आपके लिए मुश्किल होगा. बौद्घिक चर्चा से आप जुड़े रहेंगे. लेखन तथा रचनात्मक कामों से आपको फायदा मिलेगा. आकस्मिक खर्च की भी संभावना है. पाचन संबंधी कोई बीमारी आपको हो सकती है. घर-परिवार के लोगों के साथ बातचीत में आपको सावधानी रखना होगी. प्रेम जीवन में अपने प्रिय की बात को भी महत्व देना होगा.

Advertisement

चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज आपमें उत्साह तथा ताजगी की कमी दिखाई देगी. परिजनों के साथ विवाद में न उतरने की सलाह आपको दी जाती हैं. शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. किसी अप्रिय घटना से मन दु:खी रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आगे के काम की चिंता रहेगी. अनावश्यक जगह धन खर्च होगा. आज स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन मध्यम फलदायक है. चिंता और तनाव से दूर रहने के लिए आपको ध्यान और योग का सहारा लेना होगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit: 'आम नागरिकों की हत्या के विरोध में भारत' | Israel Gaza War | #pmmodi