Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 1 February 2026: माघ पूर्णिमा पर क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 1 February 2026: आज रविवार को चंद्रमा कर्क राशि में हैं, जिसके कारण आज मिथुन राशि के पूरे होंगे सारे सोचे हुए काम तो वहीं कर्क और कन्या राशि को किस्मत का पूरा साथ मिलने से करियर और कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी. आपके लिए कैसा रहेगा माघ पूर्णिमा का दिन, जानने के लिए पढ़ें 01 फरवरी 2026, रविवार का पूरा राशिफल.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 1 February 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 01 फरवरी 2026 का पूरा राशिफल.
NDTV

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 1 February 2026: आज माघ मास के पूर्णिमा पर चंद्रमा कर्क राशि में हैं, जिसके कारण आज मिथुन, कर्क और कन्या राशि की किस्मत के सितारे चमकते हुए नजर आएंगे. आज इन राशियों को करियर-कारोबार में अनुकूलता रहेगी. मिथुन राशशि का जहां सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे तो वहीं कन्या का घर और बाहर मान-सम्मान बढ़ेगा लेकिन मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को आज अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा. आज आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए पढ़ें 01 फरवरी 2026, रविवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

आज चंद्रमा की स्थिति 01 फरवरी, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज आप काफी संवेदनशील रहेंगे. इस कारण लोगों का छोटा मजाक भी आपको बुरा लग सकता है. आज आपको मां के स्वास्थ्य की चिंता होगी. मकान या जमीन के दस्तावेजी काम आज ना करें. मानसिक व्यग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता और योग का सहारा लें. नदी, तालाब या समुद्र आदि के पास जाने बचें. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. नौकरीपेशा लोग भी आज धैर्य से केवल अपना काम पूरा करें.

वृषभ (Taurus)

आज चंद्रमा की स्थिति 01 फरवरी, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज आप किसी बात को लेकर इमोशनल रहेंगे. इससे आपका मन द्रवित हो उठेगा. दोपहर के बाद स्थिति में बदलाव होगा. आपकी कोई पुरानी चिंता दूर होगी. इस कारण आप का मन खुश रहेगा. आप कल्पना शक्ति से रचनात्मक काम कर सकेंगे. परिजनों या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने का अवसर मिलेगा. कोई आकस्मिक यात्रा हो सकती है. आर्थिक मामलों में आपको परेशानी नहीं आएगी. आय और व्यय में बैलेंस बना रहेगा.

आज चंद्रमा की स्थिति 01 फरवरी, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित काम आसानी से पूरे होंगे. इससे आपको काफी प्रसन्नता होगी. सही आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होने लगेंगी. नौकरी और व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, इससे माहौल अच्छा बना रहेगा. मित्रों तथा प्रियजनों के साथ की गई मुलाकात आपकी खुशी को बढ़ा देगी. परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा.

कर्क (Cancer)

आज चंद्रमा की स्थिति 01 फरवरी, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आपके दोस्तों, परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर रहेगा. उनकी ओर से मिले उपहार आपके हर्ष को दोगुना कर देंगे. बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा. स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा. शुभ समाचार मिलेंगे. आर्थिक लाभ भी होगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा. आज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आप आनंद का अनुभव करेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन उत्तम है.

सिंह (Leo)

आज चंद्रमा की स्थिति 01 फरवरी, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आज आपके लिए कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना हितकर होगा. मन में बेचैनी रहेगी. विभिन्न चिंताएं सताएंगी. शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है. अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें, अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है. आज आप काफी भावुक रहेंगे. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. गलतफहमी के कारण नुकसान हो सकता है.

Advertisement

कन्या (virgo)

आज चंद्रमा की स्थिति 01 फरवरी, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपको विविध क्षेत्रों में यश, कीर्ति और लाभ मिलेगा. धन की बेहतर आवक होगी. परिजनों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद से गुजरेगा. कहीं घूमने जा सकते हैं. पत्नी और बच्चों के साथ समय बीता सकेंगे. दांपत्यजीवन में आनंद प्राप्त होगा. संतान के समाचार मिलेंगे. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में कोई नया टारगेट आपको मिल सकता है

तुला (Libra)

आज चंद्रमा की स्थिति 01 फरवरी, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज का दिन शुभफलदायी है. आपके घर तथा कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा. अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा. माता से लाभ होगा. उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

Advertisement

वृश्चिक (Scorpio)

आज चंद्रमा की स्थिति 01 फरवरी, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से भरा होगा. लेखन और साहित्य से जुड़े काम कर सकेंगे. हालांकि व्यवसायिक स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी. आज व्यापार को बढ़ाने संबंधी कोई विशेष काम ना करें. परिजनों का रवैया नकारात्मक रहेगा. विरोधियों के साथ वाद-विवाद ना करें. संतान से मतभेद हो सकते हैं. यात्रा की संभावना है. किसी अनावश्यक जगह पर धन खर्च होने से आप चिंता में रह सकते हैं.

धनु (Sagittarius)

आज चंद्रमा की स्थिति 01 फरवरी, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है. सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. मानसिक चिंता का अनुभव करेंगे. धन खर्च में बढ़ेगा. नियम विरोधी काम तथा अनैतिक काम से आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, इसका ध्यान रखें. जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय कम लाभ का है.

Advertisement

मकर (Capricorn)

आज चंद्रमा की स्थिति 01 फरवरी, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. दैनिक कामों के अलावा आप अपना आज का समय मनोरंजन तथा मिलने-जुलने में व्यतीत करेंगे. स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा और दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा. धन लाभ के प्रबल योग हैं. आपके व्यापार में वृद्धि होगी. भागीदारी से लाभ होगा. दलाली, कमिशन या ब्याज मिलने से आर्थिक लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा. काम में सफलता मिलेगी.

कुंभ (Aquarius)

आज चंद्रमा की स्थिति 01 फरवरी, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. वर्तमान समय में आपको कई कामों में सफलता मिलेगी. यश और कीर्ति प्राप्त होगी. आज आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी. महिलाओं को मायके से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे. घर में खुशी का माहौल होगा. व्यापार में भी आपको साथियों का साथ और सहयोग मिल सकेगा. आज भागीदारी के काम से आपको लाभ होगा. तन और मन से आप खुशी का अनुभव करेंगे. परिवार का माहौल सुख और शांति भरा रहेगा.

Advertisement

आज चंद्रमा की स्थिति 01 फरवरी, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज आपकी कल्पनाशक्ति पूरे निखार पर होगी. आज का दिन साहित्य सृजन के लिए उत्तम है. विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी. पेट दर्द की संभावना है. मन में भय रहेगा. मानसिक संतुलन बनाए रखें. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है. कार्यस्थल पर आपका काम अधूरा रह सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Maharashtra New Deputy CM: Sunetra Pawar के शपथ में जल्दबाजी? नाराज हुए Sharad PAwar! क्या बोल गए?