विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि में मेष, वृश्चिक और मकर राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत? जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल आचार्य मदन मोहन के अनुसार, मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल. नौकरी, कारोबार, धन और परिवार के मामलों में क्या मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान. इसके अलावा जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि में मेष, वृश्चिक और मकर राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत? जानें शुभ रंग और भाग्य अंक
Aaj Ka Rashifal 14 October 2026
ndtv

आज 14 अक्टूबर 2026 बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है. किसी राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं तो किसी को वाणी पर नियंत्रण रखने और विवादों से दूर रहने की जरूरत होगी. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए मेहनत के दम पर आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं. मकर राशि के जातकों को नौकरी और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं, जबकि तुला राशि वालों को स्वास्थ्य और विरोधियों के मामले में सतर्क रहने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. साथ ही जानें अपना शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

मेष राशि

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मेहनत और नई जिम्मेदारियों वाला रह सकता है. आपको किसी नए काम का नेतृत्व करना पड़ सकता है. हालांकि, सहकर्मियों या दूसरे लोगों के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक होने की आशंका है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. दांपत्य जीवन में सुख मिल सकता है. नेताओं और प्रभावशाली लोगों से संपर्क का फायदा मिलने के संकेत हैं. कानूनी विवाद सुलझने और नौकरी या पद से जुड़ा शुभ समाचार मिलने की संभावना है. मेहनत करते रहें, इससे आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं.

भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: लाल
दान: अनार

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें खरीदने का अवसर मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार और उन्नति से जुड़ा समाचार मन खुश कर सकता है. बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा और आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं. धार्मिक स्थान पर दर्शन का मौका मिल सकता है. हालांकि, कानूनी विवादों से दूर रहने और विरोधियों की बातों में न आने की सलाह दी गई है. दूसरों की आलोचना पर ध्यान देने के बजााय अपने काम पर फोकस करें. कोई भी नया कदम उठाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर होगा.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
दान: चावल

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन योजनाओं को आगे बढ़ाने वाला हो सकता है. आपकी सोची-समझी योजना कारगर साबित हो सकती है. संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने और किसी उपयोगी वस्तु की खरीदारी के योग हैं. मेहनत से कामकाज में अच्छी प्रगति हो सकती है. किसी काम को पूरा करने के लिए दूसरे व्यक्ति का सहयोग लेना पड़ सकता है. ऐसे में तालमेल बनाकर चलें. लगातार प्रयास करने से आपको लाभ मिल सकता है. पुरानी योजनाओं को पूरा करने के साथ नए काम की संभावनाओं पर भी ध्यान दें.

भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: नीला
दान: मूंग दाल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को राजनीतिक संपर्कों से फायदा मिल सकता है. सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें खरीदने का अवसर भी बन सकता है. हालांकि, दिन में शुभ और अशुभ दोनों तरह के समाचार मिल सकते हैं. किसी कानूनी विवाद में नया मोड़ आने की आशंका है, इसलिए सोच-समझकर फैसलाा लें. परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. मित्रों का सहयोग मिलने से कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
दान: सीसा

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मान-सम्मान और पारिवारिक सुख के लिहाज से अच्छा रह सकता है. जमीन या वाहन खरीदने से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. सहयोगियों के साथ समय बिताने और मौज-मस्ती का मौका मिल सकता है. प्रेम संबंधों में भी हलचल बनी रह सकती है. हालांकि, कुछ परिस्थितियां आपके मन के मुताबिक नहीं रहेंगी. जरूरत पड़ने पर दोस्तों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की आशंका है. इसलिए अपने फैसले सोच-समझकर लें और दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें.

ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: 20 या 21 अक्टूबर कब है दशहरा? जानिए सही तारीख और विजयादशमी का महत्व

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: पीला
दान: अनार

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए मेहनत सफलता की राह खोल सकती है. कामकाज और आर्थिक स्थिति में सुधार के नए अवसर मिल सकते हैं. दिन में कोई शुभ या अशुभ समाचार भी मिल सकता है. ऐसे में परिस्थितियों से घबराने के बजाय अपने काम पर ध्याान दें. सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें उपलब्ध हो सकती हैं.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: हरा
दान: अमरूद

तुला राशि

तुला राशि वालों को बुधवार को स्वास्थ्य और कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है. रोजमर्रा के कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. हालांकि, जीवनसाथी का सहयोग मिलने से परेशानियों को संभालने में मदद मिल सकती है. छोटी या लंबी दूरी की यात्रा का अवसर भी बन सकता है. बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें. अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें और विरोधियों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें. किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय सोच-विचार करके जवाब देना बेहतर रहेगा.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
दान: सफेद वस्त्र

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. किसी काम या सौदे से उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है. सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें खरीदने का अवसर भी मिल सकता है. हालांकि, जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण काम का दबाव महसूस हो सकता है. ऐसे में समय का सही इस्तेमाल करें और काम को योजनाबद्ध तरीके से पूराा करें.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: लाल
दान: लाल मसूर की दाल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुधवार का दिन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक रह सकता है. राजनीतिक संपर्कों से फायदा मिलने और कारोबार में प्रगति के अवसर बन सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है. धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलने और जमीन या वाहन से जुड़े लेन-देन की संभावना है. दोस्तों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. परिवार में किसी शुभ आयोजन या उत्सव से खुशी का माहौल रह सकता है. हालांकि, मित्रों से आर्थिक मदद की उम्मीद रखने के बजाय अपने बजट और योजनाओं पर ध्यान दें.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: केसरिया
दान: हल्दी

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए नौकरी और कारोबार के लिहाज से बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रह सकता है. नौकरी मिलने या कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के अवसर बन सकते हैं. हालांकि, मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है. अचानक लाभ मिलने और बैंक बैलेंस बढ़ने के संकेत हैं. कारोबार से जुड़े लोग नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और तरक्की के राास्ते खुल सकते हैं. बच्चों की खेलकूद में रुचि बढ़ने से घर में उत्साह का माहौल रह सकता है. कोई भी आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: काला
दान: उड़द की दाल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन राहत और नए अवसर लेकर आ सकता है. कानूनी विवाद सुलझने और देश-विदेश से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. नौकरी में पदोन्नति या आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. बच्चों की पढ़ाई से जुड़े परिणाम अच्छे रहने के संकेत हैं. घर-परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रह सकता है. धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है. दांपत्य जीवन में सुख बढ़ने की संभावना है. नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो योजना बनाकर आगे बढ़ें और जरूरी पहलुओं पर ध्यान दें.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: नीला
दान: हरी पालक

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन पुरानी निराशा से बाहर निकलकर आगे बढ़ने का अवसर दे सकता है. परिवार के सहयोग से काम पूरे होने की संभावना है. हालांकि, शारीरिक परेशानियां और कारोबार से जुड़ी चुनौतियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में धैर्य बनाए रखें और अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें. पहले दिया हुआ पैसा वाापस मिलने के संकेत हैं. उद्योग और कारोबार से जुड़े लोगों को सक्रियता और मेहनत का लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होने से मन प्रसन्न रह सकता है.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी 
दान: चने की दाल

ये भी पढ़ें- शाम के समय घर आती हैं मां लक्ष्मी, एस्ट्रोलॉजर ने बताया इस समय भूलकर भी न करें ये 5 काम, रुक जाएगी बरकत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Zodiac Signs, Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com