Purse Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, छा जाती है कंगाली, जान लें सही वास्तु नियम

Vastu Tips for Purse: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर पर्स में कुछ गलत चीजें रखी जाएं तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी, अनावश्यक खर्च और कर्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पर्स में क्या न रखें

Purse Vastu Tips: घर में वास्तु नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है, क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार छोटी‑छोटी गलतियां भी बड़े वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं. इसका असर सीधा घर के सदस्यों के आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक जीवन पर पड़ता है. खासतौर पर पर्स को लेकर वास्तु में कई अहम नियम बताए गए हैं, क्योंकि पर्स को धन का स्थान माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर पर्स में कुछ गलत चीजें रखी जाएं तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी, अनावश्यक खर्च और कर्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि व्यक्ति को अपने पर्स में कौन-कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Ganga Saptami 2026 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जान लें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

1. कटे-फटे नोट

वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को पर्स में कटे-फटे नोट भूलकर भी नहीं रखने चाहिए. वास्तु नियमों के अनुसार कटे-फटे नोट रखने से जीवन में नकारात्मकता और आर्थिक तंगी आ सकती है. 

2. पुराने बिल

वास्तु नियमों के अनुसार पर्स में कभी भी पुराने बिल नहीं रखने चाहिए. कई लोगों की आदत होती है कि वे बिलों को पर्स में संभालकर रख लेते हैं और बाद में निकालना भूल जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में पुराने बिल रखने से धन हानि हो सकती है.

3. मृत परिजनों की तस्वीरें

कई लोग पर्स में मृत परिजनों की तस्वीरें रखते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में मृत परिजनों की तस्वीरें रखने से बचना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार पर्स मां लक्ष्मी का स्थान होता है और मृत व्यक्ति के तस्वीर से वास्तु दोष होता है.

Advertisement

4. चॉकलेट, टॉफी, पान मसाला

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में चॉकलेट, टॉफी, पान मसाला जैसी खानपान की चीजें रखने से बचना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन का अभाव बना रह सकता है. साथ ही इससे स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

5. चाभी

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में चाभी रखने से पचना चाहिए. मान्यता है कि पर्स में चाभी रखने से आपके ऊपर अनावश्यक बोझ बढ़ सकता है और जीवन में तनाव बढ़ सकता है. ऐसे में कभी भी पर्स में चाभियां न रखें. 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
NEET Exam 2026 cancel होने पर निराश छात्र, "मेरी 2 साल की मेहनत बर्बाद!" | NEET Paper Leak | NTA
Topics mentioned in this article