विज्ञापन

Taurus Tarot Card Horoscope: किसी नए कार्य में पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच विचार करें, पढ़ें वृषभ राशि के राशिफल

Taurus Tarot Card Horoscope 23 October: Three of pentacles की ऊर्जा. अनुभवहीनता को अपने प्रयासों से अनुभव में बदलने की कोशिश करें. आइए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Horoscope: किसी नए कार्य में पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच विचार करें, पढ़ें वृषभ राशि के राशिफल
Taurus Tarot Card Horoscope: वृषभ राशि के राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Taurus Tarot Card Horoscope 23 October 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: परिवार की महिलाओं के प्रयासों की तारीफ हो सकती है. किसी नए मकान की खरीदी को लेकर सभी सदस्यों के राय अलग-अलग हो सकती है, जिसके चलते परेशानी नजर आएगी. परिवार में किसी बच्चे की शरारतों के चलते पड़ोसी से विवाद हो सकता है. इस स्थिति में सामने वाला हाथापाई पर उतर सकता है. स्थिति को संभालने का प्रयास करें. व्यर्थ की बहसबाजी से सिर्फ तनाव बढ़ेगा. अपने व्यवहार में नम्रता और लचीलापन लाएं. छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद परेशानी खड़ी कर सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional:- व्यवसाय में साझेदार से पूरा सहयोग मिल सकता है. नए ऑर्डर को प्राप्त करने में काफी मेहनत करना पड़ेगी. कुछ नए सहकर्मियों की अनुभवहीनता के चलते कार्यों में काफी गड़बड़ियां हो सकती हैं. इस समय अपने अनुभव का उपयोग कार्य में आने वाली गड़बड़ी को संभालने का प्रयास करेंगे. इस स्थिति में सहकर्मियों को व्यवस्थित तरीके से कार्य पूरा करने के तरीके समझा सकते है. किसी के अनुभवहीनता के चलते अपने कार्यों में नुकसान न आने दें. सही समय पर परेशानी को संभालने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health:- काफी भाग दौड़ करने के कारण पैरों में थकान और दर्द महसूस हो सकता है. इस समय पर्याप्त आराम करता थकान दूर करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी नए कार्य में पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच विचार करें. दूसरों पर प्रभाव डालने के लिए अनावश्यक खर्चे न करें. 

रिश्ते/Relationship: सादगी और भरोसा भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करेगा.प्रिय के साथ रिश्ते में पहले से अधिक मधुरता आएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com