Virgo Tarot Card Horoscope 21 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: किसी की संवेदना से प्रभावित होकर अपने निर्णय में परिवर्तन न लाएं. परिवार के कुछ लोग आपके खिलाफ कार्य कर सकते हैं. इस समय अपने आसपास के वातावरण को लेकर लापरवाह न हों. छोटी-छोटी बातों पर बहस बाजी हो सकती है. धैर्य और संयम बनाए रखें. गलत प्रतिक्रिया के चलते अपना बड़ा नुकसान कर सकते हैं. संतान की परेशानी से चिंतित होंगे. बच्चों में आ रहे बदलाव पर निगाह बनाए रखें, उनके विचारों में सकारात्मकता बढ़ाने की कोशिश करें.
व्यवसायिक/ Professional:- व्यवसाय में किसी नए अवसर को प्राप्त करने के लिए प्रतिस्पर्धी से मुकाबला करना पड़ सकता है. अपनी रणनीति को मजबूत बनाएं. व्यवसाय में होने वाली छोटी-छोटी बातों को लेकर सजग रहें. विपरीत लिंगी लोगों के साथ व्यवहार करते समय भाषा को नियंत्रित करें. इससे छवि बेहतर बनेगी. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई तकनीकों की जानकारी लेना चाहिए. अच्छे संसाधनों का प्रयोग कर अपने कार्य की गुणवत्ता को पढ़ाया जा सकता है. किसी दुकान को खरीदने के विषय में परिजनों से बातचीत हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health:- उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही खतरनाक हो सकती है. खान पान और नींद की गुणवत्ता का ध्यान रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक मामलों में सजग रहें. यदि संपत्ति की बात हो, तो स्वयं पैसों के लेनदेन में शामिल हों.
रिश्ते/Relationship:- जीवनसाथी की कुछ बातें परेशान कर सकती हैं. सामने वाले से खुलकर उस विषय पर बातचीत करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं