विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: कल्पनाओं से बाहर निकलकर वास्तविकता का करें सामना, आज किसी खास व्यक्ति से होगी मुलाकात

Gemini Tarot Card Horoscope 18 October: Queen of swords की ऊर्जा किसी नए कार्य की शुरुआत में हानि होने के आशंका से बचाव का प्रयास, गतिविधियों में आ रहे जोखिम को समझने की कोशिश और नए संपर्कों से अच्छे आर्डर प्राप्त होने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: कल्पनाओं से बाहर निकलकर वास्तविकता का करें सामना, आज किसी खास व्यक्ति से होगी मुलाकात
Gemini Tarot Card Rashifal
ndtv

Gemini Tarot Card Horoscope 18 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्यों को पूरा करने पर विचार करें. तनाव कम करने के लिए सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ा सकते हैं.परिवार के किसी सदस्य की परेशानी को लेकर चिंतित होंगे. संतान के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आर्थिक योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं. किसी नए कार्य की शुरुआत में हानि होने की आशंका हो सकती है. इस बात के चलते उस कार्य के विशेषज्ञ लोगों से बातचीत करेंगे. 

व्यवसायिक/ Professional: जिस कार्य को पूरा करने में परेशानी अनुभव कर रहे हैं. उसे कार्यशैली में बदलाव लाकर आसान तरीके से पूरा करने की योजना बना सकते हैं. व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ जोखिम आ सकते हैं. इस समय स्थितियों से घबराकर कदम पीछे ना करें. जल्द ही कुछ अच्छे ऑर्डर नए संपर्कों से प्राप्त हो सकते हैं. कर्मचारियों के साथ व्यवहार में नरमी और लचीलापन बनाए रखें. रंग-रूप या जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव ना करें. कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त कार्य के दबाव के चलते असंतुष्ट हो सकते हैं. इस समय मन की शांति के लिए कहीं घूमने फिरने की तैयारी करेंगे. 

स्वास्थ्य/Health: कई बार कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए प्रकृति का सानिध्य ही काफी होता है. मन में सकारात्मकता बढ़ाने के साथ शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: किसी कार्य को पूरा करने में काफी धन खर्च हो सकता है. इस समय स्वयं के व्यक्तित्व को निखारने के लिए खरीदारी कर सकते हैं.

रिश्ते/Relationship: हर बात या भावना का हमेशा जवाब देना जरूरी नहीं होता है. सामने वाले के बिना कहे बात को समझना रिश्ते में मजबूती ला सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com