विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: गैर जरूरी कार्य में पैसा खर्च होने से रहेंगे चिंतित, धन कमाने के अन्य विकल्पों पर करें विचार

Cancer Tarot Card Rashifal: किसी के कार्य में गलती पकड़ आने की स्थिति, कला और संगीत से जुड़े लोगों की कल्पनाशीलता को अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना, प्रिय की बातों में छुपे संकेतों को पहचानने का प्रयास.

Cancer Tarot Card Rashifal: गैर जरूरी कार्य में पैसा खर्च होने से रहेंगे चिंतित, धन कमाने के अन्य विकल्पों पर करें विचार
Cancer Tarot Card Rashifal
ndtv

Cancer Tarot Card Horoscope 18 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: प्रिय की छोटी-छोटी बातों में छिपे संकेत को पहचानने का प्रयास करें. सामने वाला अपनी बातों को घुमा फिरा कर सामने रख सकता है. घर के जरूरी कामों को बिना शोरशराबे के पूरा करने का प्रयास करें. बच्चों की कल्पनाशीलता को समझें और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा दे. पैसों के लेनदेन से संबंधित बातों को सभी के साथ साझा करना आवश्यक नहीं है. कुछ बातों को छुपा कर रखना परिवार के हित में हो सकता है. किसी करीबी संबंधी के व्यवहार में आया परिवर्तन अचंभित कर सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional: किसी सहकर्मी के कार्य में ऐसी गलती पकड़ सकती है. जिससे अभी तक सामान्य समझ रहे थे.कला और संगीत से जुड़े लोगों की कल्पनाशीलता अच्छे अवसर लेकर आ सकती है. कुछ व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर आपका अंदाजा सही हो सकता है. इस स्थिति में अति उत्साहित ना हो. कानूनी मामलों में फैसला पक्ष में करने के लिए अनैतिक साधन का उपयोग न करें. इससे बात सुधारने की जगह बिगड़ सकती है. 

स्वास्थ्य/Health: नींद का बार-बार टूटना और ज्यादा पसीना आना किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है.चिकित्सक से तुरंत परामर्श लेना चाहिए. 

आर्थिक स्थिति/Finance: कानूनी मामले के कारण काफी धन खर्च हो सकता है. इस समय अनावश्यक  खर्चों पर रोक लगाएं. 

रिश्ते/Relationship: किसी की मदद कर उसे एहसान की तरह न गिनवाए. ऐसे रिश्तों में सम्मान की जगह लेनदेन की भावना अधिक रह सकती है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com