Grahan 2023: अक्टूबर में लगने वाले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण भारत से दिखेंगे या नहीं, जानिए यहां 

Solar Eclipse Lunar Eclipse: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण अक्टूबर के महीने में लगने जा रहे हैं. इन ग्रहण को भारत के लोग देख पाएंगे या नहीं जानिए आप भी. 

Grahan 2023: अक्टूबर में लगने वाले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण भारत से दिखेंगे या नहीं, जानिए यहां 

Surya Grahan Chandra Grahan In India: अक्टूबर के महीने में एक नहीं बल्कि 2 ग्रहण लग रहे हैं. 

Eclipse 2023: ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो सार-दरसाल होती रहती है. साल 2023 की बात करें तो अबतक इस वर्ष 2 ग्रहण लग चुके हैं. साल का पहला ग्रहण सूर्य (Solar Eclipse) ग्रहण 20 अप्रैल के दिन लगा था और यह पूर्ण सूर्य ग्रहण था. इसके बाद पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 5-6 मई की रात लगा था और यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण था. अब साल का दूसरा सूर्य ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण अक्टूबर के महीने में 15 दिनों के अंतराल पर लगने वाले हैं. 

Grahan 2023: अक्टूबर के महीने में लगने जा रहे हैं 2 ग्रहण, जानिए तिथि, समय और सूतक के बारे में

अक्टूबर में लगने वाले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण | Surya Grahan And Chandra Grahan In October 

अक्टूबर के महीने में 14 अक्टूबर के दिन वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) लगने वाला है. इसके बाद आंशिक चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात दिखाई देगा. इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर (Ring of fire) भी कहा जा रहा है क्योंकि यह सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है. चंद्रमा पृथ्वी से सामान्य से अधिक दूरी पर होता है जिससे यह आकार में छोटा नजर आता है और सूर्य के चारों तरफ एक रिंग सी बन जाती है. इसे ही रिंग ऑफ फायर यानी आग की रिंग कह सकते हैं. 

आंशिक चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है. ये तीनों एक ही सीध में आ जाते हैं जिससे चंद्र ग्रहण नजर आता है. 

भारत में ये ग्रहण दिखेंगे या नहीं 

साल के दूसरे सूर्य ग्रहण को अमेरिका और उसके आस-पास के हिस्से से देखा जा सकेगा. अफ्रीका का पश्चिमी हिस्सा, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, पेसिफक, अटलांटिक और आर्कटिक के हिस्सों से सूर्य ग्रहण नजर आएगा. 

चंद्र ग्रहण की बात करें तो इसे भारत (India) से देखा जा सकता है. यह ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका का ज्यादातर हिस्सा, पेसिफिक, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका से चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा. यह ग्रहण 29 अक्टूबर, रविवार 1:06 एएम से दिखना शुरू होगा और 2:22 एएम पर समाप्त हो जाएगा. 

धार्मिक आधार पर प्रभाव 

ग्रहण का अत्यधिक धार्मिक महत्व भी है. धार्मिक आधार पर जिन हिस्सों से ग्रहण नजर आता है वहां सूतक काल (Sutak Kaal) लग जाता है. सूतक काल वह समय होता है जिसे अशुभ मानते हैं और इस समयावधि में बहुत से कार्य करने अच्छे नहीं माने जाते हैं. सूर्य ग्रहण को भारत से नहीं देखा जा सकता इसीलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. चंद्र ग्रहण भारत से देखा जा सकता है इसीलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Surya Grahan 2023: जानिए कब एक ही महीने में लगेंगे 2 ग्रहण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com