Grahan 2023: इस साल कुल 4 ग्रहण लगने थे जिनमें से पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल के दिन और पहला चंद्र ग्रहण 5 मई की रात लगा था. आने वाले अक्टूबर के महीने में 2 और ग्रहण (Eclipse) लगने वाले हैं. इस खगोलीय घटना को बेहद खास संयोग भी बताया जा रहा है जो कम ही देखने को मिलता है. अक्टूबर वो महीना होने जा रहा है जिसमें 2 ग्रहण लगेंगे. यह ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) और साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) होगा. जानिए इन ग्रहणों की तिथि और समय से लेकर सबकुछ.
अक्टूबर में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण | Surya Grahan And Chandra Grahan In October
साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की बात करें तो सूर्य ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है. 14 अक्टूबर, शनिवार के दिन लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण जोकि वलयाकार पूर्ण सूर्य ग्रहण होने वाला है और इसे रिंग ऑफ फायर (Ring of fire) भी कहा जा सकता है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे

यह वलयाकार सूर्य ग्रहण कई हिस्सों से देखा जा सकता है जिनमें नॉर्थवेस्टर्न यूनाइटेड स्टेट्स, मेक्सिको, सेंट्रल अमेरिका और साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और आर्कटिक रीजन शामिल हैं. इसके अलावा, अन्य वेस्टर्न कंटीज से पूर्ण ना सही लेकिन सूर्य ग्रहण का कुछ हिस्सा नजर आ सकता है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए स्पेशल आई प्रोटेक्शन ग्लासेस वगैरह पहनने की सलाह दी है.
बता दें कि भारत से इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा. क्योंकि भारत में ग्रहण नहीं नजर आएगा इसीलिए धार्मिक आधार पर भारत में सूतक काल (Sutak Kaal) मान्य नहीं होगा.
साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) और आखिरी ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात लगने वाला है. इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया समेत संसार के कई हिस्सों से देखा जा सकेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जिसमें चंद्रमा के कुछ हिस्से पर ही ग्रहण लगता है. ऐसा तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच से गुजरती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. यह ग्रहण 29 अक्टूबर, रविवार 1:06 एएम पर दिखेगा और 2:22 एएम पर समाप्त हो जाएगा. इस ग्रहण में चंद्रमा का रंग संतरी जैसा दिखता है.

साल के दूसरे चंद्र ग्रहण को भारत से देखा जा सकता है इसीलिए धार्मिक आधार पर इसका सूतक काल मान्य होगा. नई दिल्ली में 29 अक्टूबर 01:44:05 एएम पर अधिकतम ग्रहण देखने को मिलेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Surya Grahan 2023: जानिए कब एक ही महीने में लगेंगे 2 ग्रहणNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं