Surya Grahan 2026: आज कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें सही समय और इससे जुड़े जरूरी नियम

Surya Grahan 2026 February Time: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 17 फरवरी को लगने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा. इसकी शुरुआत आज दोपहर 3:26 पर होगी और इसका समापन शाम 7:57 पर होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सूर्य ग्रहण 2026
AI

Surya Grahan 2026: हिन्दू धर्म में ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. आज साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. इसके अलावा पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन महीने की अमावस्या तिथि भी है, जिस कारण ग्रहण का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा काफी ज्यादा सक्रिय रहती है, जिस कारण सावधान रहना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आज सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा, क्या है सही समय और इससे जुड़े सभी जरूरी नियम.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026 Niyam: आज लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या न करें

आज कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2026 Date and Time)

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 17 फरवरी को लगने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा. इसकी शुरुआत आज दोपहर 3:26 पर होगी और इसका समापन शाम 7:57 पर होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है. यह एक खगोलीय घटना है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता और किनारों पर आग के छल्ले जैसा प्रकाश दिखाई देता है, तो उसे 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है.

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल का पहला वलयाकाल सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिसके चलते सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण दक्षिण अर्जेंटीना, अफ्रीका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा. इसके अलावा दक्षिणी अफ्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ शहरों में भी इसका प्रभाव रहेगा. 

सूर्य ग्रहण के नियम

  • सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए. कहा जाता है कि, ऐसा करने से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है.
  • सूर्य ग्रहण के दौरान खाना-पीना करने से बचना चाहिए. दरअसल, ग्रहण के दौरान नेगेटिविटी ज्यादा रहती है, जिससे खाने-पीने की चीजें प्रभावित हो सकती हैं.
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भी खास ध्यान रखना चाहिए. नकारात्मक ऊर्जा के कारण गर्भस्थ शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. 
  • ग्रहण के दौरान मन को शांत रखना चाहिए और भजन-कीर्तन या मंत्र जाप करना बेहद शुभ माना जाता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
India Vs Pakistan Match: Ishan Kishan की तूफानी पारी, घुटने पर आया पाक! | Syed Suhail | T20 WC 2026
Topics mentioned in this article