श्री नैना देवी और श्री आनंदपुर साहब के बीच रोपवे के निर्माण को लेकर विगत 28 सितंबर को हुए समझौता ज्ञापन के बाद पहली बैठक हुई. इस बैठक में हिमाचल प्रदेश व पंजाब दोनों राज्यों के संयुक्त उपक्रम के रूप में गठित श्री नैना देवी जी और आनंदपुर साहिब जी रोपवे कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडल शामिल हुए. ये बैठक चंडीगढ़ के पंजाब भवन में आयोजित हुई, जिसमें दोनों राज्यों के आला अधिकारियों ने भाग लिया.
हिमाचल प्रदेश की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यटन) राम सुभग सिंह, निदेशक पर्यटन अमित कश्यप व अतिरिक्त निदेशक मनोज शर्मा और पंजाब सरकार की तरफ से अतिरिक्त मुख्य सचिव बिन्नी महाजन, प्रधान सचिव (पर्यटन) विकास प्रताप, प्रधान सचिव (वित्त) अनिरूद्ध तिवारी, निदेशक पर्यटन मलविंदर सिंह जग्गी और आईआरएसई के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनूप के अग्रवाल बैठक में शामिल हुए.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
210 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए गठित की गई संयुक्त उपक्रम कंपनी के निदेशक मंडल में 5 निदेशक हिमाचल प्रदेश सरकार और पांच निदेशक पंजाब सरकार द्वारा मनोनीत किए गए हैं. शुरुआती पूंजीगत निवेश में 50-50 लाख रुपये की राशि दोनों राज्यों द्वारा जमा करवाई जा रही है. इस रोपवे के निर्माण से प्रमुख शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को चढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी और पंजाब के श्रद्धालु आराम से धार्मिक स्थल पर पहुंच कर वहां अपने श्रद्धा के फूल चढ़ा सकेंगे.
यह प्रोजेक्ट दो राज्यों व दो धर्मो के बीच आपसी भाईचारे व सद्भावना की डोर को और मजबूत करेगा. जिस तरह 52 शक्तिपीठों में से एक श्री नैना देवी हिमाचल प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, उसी तरह श्री आनंदपुर साहब भी एक धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ पूरे विश्व के लिए आस्था का केंद्र है.
Sri Lanka Bomb Blast: बम विस्फोटों में मारे गए 45 बच्चे, 29 अप्रैल तक स्कूल बंद
इस प्रोजेक्ट का लोअर टर्मिनल पंजाब में श्री आनंदपुर साहब के निकट रामपुर में, इंटरमीडिएट स्टेशन हिमाचल के टोबा में और अप्पर टर्मिनल प्वाइंट श्री नैना देवी में होगा.
इस रोपवे के निर्माण के लिए मैसर्ज इंडियन पोर्ट रेल कापोर्रेशन लिमिटेड (आईपीआरसीएल) द्वारा फ्री फिजिबिलिटी स्टडी की गई थी और आज के इस निदेशक मंडल की बैठक में इस बारे में कंपनी के अधिकारियों द्वारा अपनी प्रस्तुति भी दी गई और यह बताया गया कि 3 वर्ष पहले गठित यह कंपनी इस समय देश में 12 ऐसे रोपवे बना रही है जिनमें 8 किलोमीटर लंबा एलीफेंटा मुंबई रोपवे भी शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं