Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण के बाद अब सूर्य ग्रहण के लिए तैयार हो जाइए. बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी के दिन लगा था. वहीं पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च के दिन लगा था. वैसे, पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था और ना ही इसका सूतक भारत में मान्य था. वहीं साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्य हुआ था और इसका सूतक भी भारत में मान्य था.आइए अब जान लेते हैं कि साल 2026 का अगला ग्रहण कब लगेगा और भारत में नजर आएगा या नहीं.
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा, जानें समय और क्या भारत में दिखेगा?
हो जाइए अगले सूर्य ग्रहण के लिए
साल 2026 का अगला ग्रहण अगस्त के महीने में लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण होगा और 12 अगस्त के दिन होगा. यह सूर्य ग्रहण भारत के समय के अनुसार रात में लगेगा, इसलिए भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा और इसका सूतक भारत में नहीं लगेगा. यह ग्रहण रात में 9 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और आधी रात तक रहेगा. यह ग्रहण खासकर यूरोप, रूस, कनाडा, आइसलैंड, स्पेन, पुर्तगाल, आर्कटिक, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली वगैरह देशों में नजर आएगा. यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होने के अलावा कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगेगा.
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब होगा?
साल 2026 का आखिरी ग्रहण भी अगस्त के महीने में ही होगा. यह चंद्र ग्रहण होगा जो 28 अगस्त 2026 के दिन होगा. यह ग्रहण भारत के समय के अनुसार सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर शुरू हो जाएगा और दोपहर 11 बजकर 22 मिनट तक रहने वाला है. यह चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा. इसका सूतक भी भारत में मान्य नहीं है. साल का यह आखिरी ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा. यह ग्रहण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, इराक, ईरान, सऊदी अरब वगैरह देशों में देखा जा सकता है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.














